मधुबनी से बड़ी खबर ऐक Si ने चार राउंड गोलियां चलाई ऐक की मौत तीन घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मधुबनी में पुलिस SI पर गंभीर आरोप, सर्विस पिस्टल से चार राउंड फायरिंग; एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल
मधुबनी: जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिराजगढ़ में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) को रात के समय एक महिला के घर पर स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। आरोप है कि SI का उक्त महिला के साथ अवैध संबंध था।
बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के बाद SI ने अपने बचाव में अपनी सर्विस पिस्टल से चार राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें चार लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी पहुंचाया। इलाज के दौरान अशोक यादव नामक व्यक्ति की मौत हो गई।
वहीं, मधुबनी के SSP योगेंद्र कुमार ने बताया कि फरार SI की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है //रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम शैख
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

**प्रेस विज्ञप्ति** **गया, दिनांक – 11 नवंबर 2026** ### छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…
पूरी खबर पढ़ें →
शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में 550 एमजी अल्कोहल की पुष्टि…
पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश गंगाघाट : राजधानी मार्ग शुक्लागंज कोतवाली गंगाघाट के निकट पोनी रोड तिराहे पर ट्रैफिक जाम के…
पूरी खबर पढ़ें →
बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल दिवाली…
पूरी खबर पढ़ें →
कैमूर। दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ राज्य के तीन बड़े शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। इनमें…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।