कुदरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.435 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कुदरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.435 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
लालापुर ओवरब्रिज बस स्टैंड के पास पुलिस ने की घेराबंदी, एसडीपीओ मोहनिया के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों आरोपियों को दबोचा
कुदरा (कैमूर)। कैमूर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुदरा थाना क्षेत्र के लालापुर ओवरब्रिज बस स्टैंड के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 किलो 435 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के कानडिहरा गांव निवासी मनौवर सिद्दीकी, पिता अनवर सिद्दीकी तथा जय प्रकाश गुप्ता, पिता स्वर्गीय श्री साह के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद गांजे को विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार 19 नवंबर 2026 की सुबह करीब 7:05 बजे कुदरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लालापुर ओवरब्रिज बस स्टैंड के पास दो व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा जैसा मादक पदार्थ लेकर कानडिहरा गांव की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी।
इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनिया के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम में कुदरा अंचलाधिकारी के साथ अन्य सशस्त्र पुलिस बल को भी शामिल किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लालापुर ओवरब्रिज बस स्टैंड के पास पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध दोनों व्यक्तियों को गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ पकड़ लिया।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट )
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

फॉर्म-6 के 90, फॉर्म-7 के 11 और फॉर्म-8 के 226 आवेदन प्राप्त मतदाता सूची के शुद्धीकरण को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज - जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सख्ती; रात की ड्यूटी में बढ़ेंगे डॉक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
अभनपुर/राजिम 19 नवंबर 2026। गोबरा नवापारा में नवजात शिशु का शव नाली में मिलने के मामले में पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी /नगरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने के बीच एग्री स्टेक (फार्मर…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 भागलपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द दूर होगी विक्रमशिला सेतु की परेशानी, टूटे हिस्से को जोड़ने का…
पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर अविनाश मिश्रा के हाथों ग्राम पंचायत को सौंपा गया कंप्यूटर सेट, पंचायतीराज मंत्रालय की दानवीर योजना के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।