छठ पर घर बंद कर जाना पड़ा महंगा, चोरों ने दो मकानों का ताला तोड़कर की चोरी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


छठ पर घर बंद कर जाना पड़ा महंगा, चोरों ने दो मकानों का ताला तोड़कर की चोरी
कुदरा के लालापुर पुरानी गांव के वार्ड संख्या एक में वारदात, पुलिस जांच में जुटी; ग्रामीणों ने पूर्व की चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की उठाई मांग
कुदरा (कैमूर)। कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालापुर के पुरानी गांव स्थित वार्ड संख्या एक में अज्ञात चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मकान मालिक छठ महापर्व के अवसर पर अपने परिवार के यहां गए हुए थे। इसी दौरान रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने सभी कमरों के ताले तोड़कर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
परिवार के सदस्यों के अभी तक घर नहीं लौटने के कारण चोरी गए सामान और संपत्ति के नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। उनके वापस लौटने के बाद ही चोरी की वास्तविक स्थिति और नुकसान का पता चल पाएगा।
घटना की सूचना मिलने पर कुदरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक उनका खुलासा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और पूर्व की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट )
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

फॉर्म-6 के 90, फॉर्म-7 के 11 और फॉर्म-8 के 226 आवेदन प्राप्त मतदाता सूची के शुद्धीकरण को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज - जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सख्ती; रात की ड्यूटी में बढ़ेंगे डॉक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
अभनपुर/राजिम 19 नवंबर 2026। गोबरा नवापारा में नवजात शिशु का शव नाली में मिलने के मामले में पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी /नगरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने के बीच एग्री स्टेक (फार्मर…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 भागलपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द दूर होगी विक्रमशिला सेतु की परेशानी, टूटे हिस्से को जोड़ने का…
पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर अविनाश मिश्रा के हाथों ग्राम पंचायत को सौंपा गया कंप्यूटर सेट, पंचायतीराज मंत्रालय की दानवीर योजना के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।