एनएच-19 पर ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार; लगा लंबा जाम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


एनएच-19 पर ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार; लगा लंबा जाम
कुदरा (कैमूर)। कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर चिलबिली गांव के समीप ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार यात्री बाल-बाल बच गए। हालांकि, टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक मोहनिया की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कार चालक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। तभी कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद एनएच-19 पर यातायात बाधित हो गया और भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और कुदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद सड़क पर लगे जाम को हटवाया और वाहनों का परिचालन सामान्य कराया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कार सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। फिलहाल पुलिस की तत्परता से एनएच-19 पर यातायात व्यवस्था सुचारु कर दी गई।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट )
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

फॉर्म-6 के 90, फॉर्म-7 के 11 और फॉर्म-8 के 226 आवेदन प्राप्त मतदाता सूची के शुद्धीकरण को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज - जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सख्ती; रात की ड्यूटी में बढ़ेंगे डॉक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
अभनपुर/राजिम 19 नवंबर 2026। गोबरा नवापारा में नवजात शिशु का शव नाली में मिलने के मामले में पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी /नगरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने के बीच एग्री स्टेक (फार्मर…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 भागलपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द दूर होगी विक्रमशिला सेतु की परेशानी, टूटे हिस्से को जोड़ने का…
पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर अविनाश मिश्रा के हाथों ग्राम पंचायत को सौंपा गया कंप्यूटर सेट, पंचायतीराज मंत्रालय की दानवीर योजना के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।