अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रीना सिंह को समाजसेवा के क्षेत्र मे रत्न श्री अवार्ड भेंटकर किया गया सम्मानित।
रांची: विगत दिनों झारखंड राज्य के 25 साल पूरे होने पर “रत्न श्री अवार्ड”समारोह का भव्य आयोजन ऑड्रे हाउस रांची में संपन्न हुआ।इस गरिमामयी कार्यक्रम मे समाजसेवा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रीना सिंह को सुपर हिट फिल्म नदिया के पार की मशहूर अभिनेत्री साधना सिंह गुंजा के द्वारा रत्न श्री अवार्ड भेंटकर सम्मानित किया गया।
मौके पर रीना सिंह को रत्न श्री अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़ी प्रसिद्ध समाजसेविका प्रियंका जायसवाल द्वारा रीना सिंह को बधाई दी गई साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के प्रति आभार प्रकट की गई।
शिव किशोर शर्मा
Mob:6207862869