A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

अभियान मेरा विद्यालय मेरी पहचान के तहत शैक्षणिक संगोष्ठी आयोजित

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। शिक्षक संदर्भ समूह म. प्र .के तत्वाधान में प्रदेश भर में चलाए जा रहे अभियान मेरा विद्यालय मेरी पहचान के अंतर्गत शिक्षक सन्दर्भ समूह जिला सागर द्वारा शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन युवा दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोराजी सागर में किया गया।
संगोष्ठी हरगोविंद विश्व रिटायर्ड शिक्षक एवं प्रसिद्ध बुंदेली कवि के मुख्य अतिथि एवं डॉ दामोदर जैन (पूर्व सदस्य एनसीईआरटी एवं संस्थापक शिक्षक संदर्भ समूह) की अध्यक्षता, प्राचार्य ए के जैन मोराजी, बीआरसीसी अनुरुद्ध डिम्हा, बी ए सी राघवेन्द्र राजपूत सागर के आतिथ्य में सम्पन्न हुई।संगोष्ठी का आरंभ मां सरस्वती का पूजन, दीप प्रज्वलन, शिक्षाविद गिजुभाई , स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदना के साथ हुआ जिला सागर समूह के मुख्य संरक्षक संजय श्रीवास्तव द्वारा समस्त अतिथि गणों का परिचय एवम रूपरेखा प्रस्तुत की । शिक्षक संदर्भ सागर के जिला समन्वयक श्रीमती कृष्णा साहू एवं सह समन्वयक मनीष माथुर द्वारा समस्त समस्त सदस्यों का स्वागत किया । शिक्षिका श्रीमती नमिता खरे द्वारा शिक्षक संदर्भ समूह का संकल्प गीत का सुमधुर गायन किया। संगोष्ठी के अध्यक्ष डॉ दामोदर जैन द्वारा अपने वक्तव्य में कहां गया कि जो शिक्षक जिस विद्यालय में कार्यरत है। उसे विद्यालय में अपनी एक पहचान अपने अच्छे कार्यों द्वारा बनाए तथा अधिकारी, पालक विद्यार्थी एवं समाज का विश्वास जितने में सफल हो। इस हेतु उन्हें नियमित शिक्षण कार्य करते हुए निरंतर रचनात्मक कार्य करते रहना आवश्यक है। सरकार एवं शिक्षक पालक समुदाय के सहयोग से ही हम अपने शिक्षा तंत्र को मजबूत बना सकते हैं। शिक्षक संदर्भ समूह द्वारा विगत वर्ष 2020 से संचालित अभियान मेरा विद्यालय मेरी पहचान अंतर्गत विद्यालय को आनंद घर में रूपांतरित करने वाले हजारों शिक्षकों को शिक्षाविद गिजुभाई सम्मान से सम्मानित करने से अच्छा काम करने लगे हैं। इस अभियान को और अधिक सफल बनाने में सरकार और समाज का सहयोग अपेक्षित है। उम्मीद है इस निराले अभियान को सभी का सहयोग मिलेगा। उन्होंने आगे कहा शिक्षक संदर्भ समूह में वर्ष 2024 में दो बड़े सम्मेलन स्कूल शिक्षा मंत्री के सानिध्य में सफलतापूर्वक संपन्न किए हैं। उन्होंने यह घोषणा की कि 25 दिसंबर 2025 को देश के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मशताब्दी के अवसर पर शिक्षक संदर्भ समूह ने सागर में एक लाख शिक्षकों की सहभागिता से शिक्षा महाकुंभ आयोजित करने का निर्णय लिया ।मुख्य अतिथि हरगोविंद मिश्रा द्वारा शिक्षकों को ओजस्वी संदेश दिया तथा अपने अनुभव को सभी शिक्षकों के साथ साझा किया एवं उनका यह संदेश की प्रत्येक शिक्षक को अपनी कक्षा में पूर्व तैयारी के साथ जाना चाहिए। शिक्षक को वह सभी तरीके अपनाना चाहिए, जिससे विद्यार्थी ज्ञान को बढ़ा सके। प्रत्येक शिक्षक को अपने पढ़ाए सभी विद्यार्थियों का रिकॉर्ड रखना चाहिए। उनके पास लगभग 5000 से अधिक अपने पढ़ाए विद्यार्थियों का रिकॉर्ड अभी तक सुरक्षित है। गीत, कविता, कहानी, नाटक, नृत्य लोकगीत, करके सीखने आदि माध्यम से शिक्षण आनंदमय होता है जो कि समूह के उद्देश्य आनंद घर की संकल्पना में शामिल है । विश्व द्वारा समूह के उद्देश्य को त्वरित स्वरचित लोकगीत के रूप में सुनाया,जिससे उपस्थित सभी समस्त अतिथि एवं शिक्षक गण को मंत्र मुग्ध हो गए। समस्त शिक्षकों को आशीर्वाद के साथ युवा दिवस पर इस कार्यक्रम को करने एवं एक उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समूह द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का सेट, शील्ड,अटल शिक्षा रत्न सम्मान 2024 संकल्प प्रमाण पत्र से शिक्षकों को सम्मानित किया गया। आभार शिक्षक संदर्भ समूह की जिला समन्वयक श्रीमती कृष्णा साहू ने माना। इस अवसर पर तरुण दुबे मोराजी, संध्या साहू, राजकुमारी यादव, अनिता श्वेता स्प्रे,साहू, अल्का जैन, सुनीता जैन, विजय सिंह गौंड ,रामबाबू तिवारी, अमित सक्सेना, अनिल लखेरा, भावेश राय एथेनिक पब्लिक स्कूल आदि अनेक शिक्षकों ने संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त कर सहभागिता की।

Back to top button
error: Content is protected !!