
*एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।*

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल
*अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 02 आरोपी गिरफ्तार।*
*आरोपियो से 10.600 किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 05 लाख 30 हजार रुपये।*
*दोनो तस्कर महाराष्ट्र के निवासी, महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।*
*वर्ष 2026 में अब तक 50 प्रकरण में 3061.790 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 15 करोड़ 25 लाख 70 हजार, 146 आरोपी गिरफ्तार।*
एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक हिरो पैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक एमएच 49 एजी 7784 में उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है। एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंचकर नाकाबंदी की गई, कुछ समय बाद जैसा की सूचना मिली थी, एक हिरो पैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक एमएच 49 एजी 7784 आया, रोककर चालक का नाम पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम सागर शुध्दोधन निकालजे पिता शुध्दोधन निकालजे उम्र 35 साल साकिन प्लाट नं. 50 मानोवाडा रिंग रोड बुध्द विहार थाना हुडकेश्वर जिला नागपुर महराष्ट्र तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अतुल विनोद नंदेश्वर पिता विनोद नंदेश्वर उम्र 33 साल साकिन प्लाट नंबर 53 नरसाला रोड श्री यशनगर नरसाला थाना हुडकेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र का होना बताये। बीच में रखे काला कलर के बैग में सामान के बारे में जानकारी लेने पर बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताये जिसे फुलवानी उडीसा से नागपुर (महाराष्ट्र )बिक्री करने के लिये ले जाना बताये। आरोपियों से 10.600 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 05 लाख 30 हजार रूपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक एमएच 49 एजी 7784, कीमत करीब 25 हजार रूपये एवं 02 नग मोबाईल कीमती 20 हजार रूपये कुल 05 लाख 75 हजार रूपये की संपत्ति जप्त किया गया है। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 20बी (दो)(बी) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से दोनो आरोपियो को विधिवत गिरफतार व थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।
*गिरफतार आरोपी/परिवहनकर्ता-*
01- सागर शुध्दोधन निकालजे पिता शुध्दोधन निकालजे उम्र 35 साल साकिन प्लाट नं. 50 मानोवाडा रिंग रोड बुध्द विहार थाना हुडकेश्वर जिला नागपुर महराष्ट्र।
02- अतुल विनोद नंदेश्वर पिता विनोद नंदेश्वर उम्र 33 साल साकिन प्लाट नंबर 53 नरसाला रोड श्री यशनगर नरसाला थाना हुडकेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र।
*जप्त सम्पत्ती-*
01- 10.600 किलो मादक पदार्थ गांजा, कीमत 05 लाख 30 हजार रुपये ।
02- परिवहन हेतु प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक एमएच 49 एजी 7784 कीमत करीब 25 हजार रूपये ।
03- 02 नग मोबाईल कीमत करीब 20 हजार रूपये।
*जुमला जप्त संपत्ति कीमत 05 लाख 75 हजार रुपये।*










