
धनबाद/कतरास: कतरास थाना में शुक्रवार को नए थाना प्रभारी के रूप में प्रवीण कुमार ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर निवर्तमान थाना प्रभारी आसीत कुमार सिंह ने उन्हें पुष्प गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
थाना परिसर में हुए इस औपचारिक स्वागत के दौरान पुलिस पदाधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे। प्रवीण कुमार ने पदभार संभालने के बाद कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही अपराध और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पूर्व थाना प्रभारी आसीत कुमार सिंह ने नए थाना प्रभारी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में कतरास क्षेत्र में शांति व्यवस्था और बेहतर होगी।










