
दिनांक 27.03.2026 को तक समय सुबह 10:00 बजे से दिनांक 28/03/2026 को समय रात 01.00 बजे तक सभी प्रकार की छोटी एवं बड़ी वाहन शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेगी जिसका रुट इस प्रकार होगाः-
(1) नगर उँटारी से आने वाली बसों का बस स्टैण्ड कल्याणपुर ओवर ब्रीज होगा एवं छोटे वाहनो का पड़ाव टाउन हॉल मैदान होगा।
(2) रंका- छत्तीसगढ़ के तरफ से आने वाली बसों का स्टैण्ड नारायणपुर ओवरब्रीज के पास होगा एवं छोटी वाहन टंडवा मोड़ तक ही आयेगी।
(3) मझिआँव काण्डी के तरफ से आने वाली सभी प्रकार के बड़ी एवं छोटी वाहन का स्टैण्ड कर्बला मैदान होगा एवं कर्बला मैदान के बाद मझिआँव मोड़ के तरफ कोई भी वाहन नहीं जायेगी।
(4) रेहला के तरफ आने वाली सभी प्रकार के छोटी एवं बड़ी वाहन गढ़वा बस स्टैण्ड पर रुकेगी एवं इसके आगे कोई भी गाड़ी शहर के तरफ नही आयेगी।
(5) पलामू की तरफ आने वाली बस एवं बड़ी गाड़ी हर मोड़ तक आयेगी एवं वैसी बस जिसे बस स्टैण्ड जाना है तो वैसी बस डेन्टल कॉलेज मोड़ के तरफ से बस स्टैण्ड के तरफ आयेगी तथा छोटी वाहन टंडवा मोड़ तक ही जायेगी।
(6) दिनांक 27/03/2026 की सुबह 10:00 बजे से दिनांक 28/03/2026 को समय रात 01.00 बजे तक कोई भी बड़ी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगी।
(7) सहिजना के तरफ से कोई भी वाहन रंका मोड़ के तरफ नहीं जायेगी।
(8) चिनियां के तरफ से आने वाली वाहन कल्याणपुर ओवरब्रीज के पास रुकेगी एवं कोई भी छोटी तथा बड़ी वाहन कल्याणपुर ओवरब्रीज से शहर के तरफ नहीं जायेगी।
बस पड़ाव-
(1) छत्तीसगढ़ से आने वाली बस नारायणपुर ओवरब्रीज
(2) नगर उंटारी से आने वाली बस कल्याणपुर ओवरब्रीज
(3) पलामू तरफ से आने वाली बस हुर ओवरब्रीज
(4) रेहला के तरफ से आने वाली बस BNT चौक
(5) चिनियाँ के तरफ से आने वाली बस कल्याणपुर ओवरब्रीज
(6) मझिआंव से आने वाली बस- कर्बला मैदान

