A2Z सभी खबर सभी जिले की

चिकित्सा व महिला अधिकारिता विभाग संग विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित :-

चिकित्सा व महिला अधिकारिता विभाग संग विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित :-
माननीय रालसा, जयपुर के निर्देशानुसार तथा श्री विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण(अपर जिला न्यायाधीश),पाली के निर्देशन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बागड़ धर्मशाला, पाली मे आयोजित किया।चिकित्सा विभाग द्वारा आशा सहयोगिनी का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित जा रहा है, उक्त कार्यक्रम मे सूर्यवीर सिंह ने बताया कि आशा सहयोगिनी स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत कड़ी है और उनके समर्पण के कारण स्वास्थ्य योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहे हैं। प्रशिक्षण में नत्थूलाल बामनिया ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर,राजेंद्र सोलंकी हेल्थ सुपरवाइजर,कुलदीप प्रशिक्षक आदि ने इस रिफ्रेशर प्रशिक्षण मे आशाओ (महिलाओं) को टीकाकरण, स्वास्थ्य जाँच आदि की जानकारी प्रदान की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रममें मांगीलाल तंवर अधिकार मित्र द्वारा न्याय विभाग व विभिन्न जनकल्याणकारी योजना से जोड़कर उनको लाभ पहुँचाने तथा पोश एक्ट 2013, पीड़ित प्रतिकर स्कीम,पॉक्सो,कन्याभ्रूण हत्या,नॉलसा हेल्पलाइन नम्बर 15100 आदि की जानकारी प्रदान की गयी। इसी क्रम मे महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक भागीरथ के निर्देशन मे पिंकी मीणा सुपरवाइजर, महिला अधिकारिता विभाग ने घरेलू हिंसा निवारण अधिनियम, POCSO एक्ट तथा तथा सायबर क्राइम आदि की जानकारी प्रदान की। महिला अधिकारिता विभाग से केंद्र प्रबंधक प्रियंका व्यास ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने हेतु मुखबिर योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अवैध लिंग जाँच अपराध है, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ,RS-CIT, RS-CFA प्रशिक्षण,
साइबर क्राइम,
आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम मे बीसीएमओ से सरोज, दुर्गा व ब्लॉक की समस्त आशा सहयोगिनी मौजूद रही।

Back to top button
error: Content is protected !!