
डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर डॉ.महेंद्र खड़गावत के निर्देशन में जिले में महत्वपूर्ण एवं बुनियादी राजकीय कार्यालयों के लिए भूमि आवंटन के साथ ही पट्टे जारी करने का कार्य शीघ्रता से किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला कलक्टर ने मंगलवार को जिले के कुचामन ट्रैफ़िक थाने एवं मारोठ व बडू थाने के लिये आवंटित भूमि का पट्टा संबंधित थानाधिकारियों को प्रदान किये।
अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया ने बताया कि जिले में आमजन से जुड़ी सुविधाओं के विकास को गति देने के लिए जिला कलक्टर के निर्देश पर कुचामन में ट्रैफ़िक थाने एवं मारोठ व बडू में पुलिस थाने के लिए भूमि आवंटित की गई थी, आवंटित भूमि का पट्टा जिला कलक्टर डॉ खड़गावत द्वारा संबंधित थानाधिकारियों को प्रदान किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर किये जा रहे भूमि आवंटन व पट्टा जारी करने के कार्य से ना केवल राजकीय कार्यालयों के भवन निर्माण का कार्य शीघ्रता से होगा साथ ही जनसुविधाओं के विकास में भी तेजी आयेगी।






