
प्रेस विज्ञप्ति
गया जी। जय बोलो जय बोलो मुनि संघ की जय बोलो की जयकारों के साथ मोक्ष की नगरी गया जी में महाराज सत्संग का कड़ाके की ठंड और घने कुहासे के बीच गुरुवार की सुबह आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य व आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती परम पूज्य निर्णायक श्रमण मुनि समता सागर जी महाराज, मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज,मुनि श्री पवित्र सागर जी, मुनि श्री अटल सागर जी महाराज,ऐलक श्री सागर जी महाराज, ऐलक श्री निजानंद सागर जी महाराज एवं छल्लूक श्री सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। सिक्स लेन पुल के समीप सकल दिगंबर जैन समाज ने भावपूर्ण जयकारों के साथ मुनि श्री संघ की जोरदार अगवानी की। महिलाएं कलश और पुरुष अपने हाथ में जैन धर्म का ध्वज लेकर गुरुदेव के साथ-साथ जैन धर्म के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। समाजजनों ने बैंड- बाजो, ढोल-नगाड़े के साथ विभिन्न महिला एवं पुरुष मंडलों की उपस्थिति में भव्य मंगल प्रवेश उत्सव का आयोजन किया। जैन मंदिर जी में सैकड़ों की संख्या युवक महिलाएं और पुरुष बच्चे पैदल चल रहे थे।मंगल प्रवेश यात्रा सिक्स लेन पुल से किरानी घाट, टावर चौक, ला रोड बजाज रोड रामना रोड होते हुए श्री दिगंबर जैन पहुंची, जहां यह धर्म सभा में परिवर्तित हुई। श्री संघ के चरणों में समाज की महिलाओं ने पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी। महिलाएं मंगल गीतों पर झूमते- नाचते जैन मुनि के स्वागत के लिए सड़कों पर दिखीं। जैन मुनि के स्वागत के लिए श्रद्धालुओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। पूरे रास्ते में जैन श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। धर्म सभा में बड़ी संख्या में जैनियों ने मुनि संघ के चरणों में श्रीफल प्रदान कर मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन मुनि ने श्रद्धालुओं को शील, त्याग और आध्यात्मिक ज्ञान के लिए प्रेरित किया। सदाचार संयम एवं सामाजिक सद्भाव के महत्व पर जोर दिया। जीवन को सही दिशा में ले जाने और आत्म कल्याण की राह दिखाई। जैन मुनि ने गया जी की पावन धरती को तर्पण, समर्पण और अर्पण की भूमि बताते हुए कहा कि इस शहर के समाज के लोगों के बारे में बहुत कुछ सुना था। लेकिन यहां आने के बाद प्रतिकूल मौसम होने के बावजूद भी जैन समाज के द्वारा अद्भुत तरीके से स्वागत किया गया, जो सराहनीय योग्य है। जैन मुनि ने आचार्य श्री के व्यक्त करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए अपने बच्चों और बच्चियों को भी सभा में लाएं। आज के छोटे-छोटे बच्चे कल के भविष्य होते हैं।
जैन समाज के सह मीडिया प्रभारी मुन्ना सरकार जैन और अर्पित जैन ने बताया कि जैन मुनि शीतकालीन प्रवास के दौरान गया जी पहुंचे हैं।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़











