डिजिटल पत्रकारिता को मिला नया मंच। ‘यूट्यूब चैनल पत्रकार सेवा संगठन’ का भव्य गठन,
डिजिटल युग में पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। यूट्यूब, सोशल मीडिया और मोबाइल तकनीक ने पत्रकारिता को आम जनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम प्रदान किया है। इसी बदलते दौर में ऑनलाइन पत्रकारों की सामाजिक, आर्थिक और व्यावसायिक समस्याओं को एकजुट होकर सुलझाने के उद्देश्य से ‘यूट्यूब चैनल पत्रकार सेवा संगठन’ की औपचारिक स्थापना की गई है।
डिजिटल पत्रकारिता को मिला नया मंच‘यूट्यूब चैनल पत्रकार सेवा संगठन’ का भव्य गठन,
मुकेश शिंदे बने संस्थापक अध्यक्ष
मुंबई | 4 जनवरी 2026
मुंबई/महाराष्ट्र:डिजिटल युग में पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। यूट्यूब, सोशल मीडिया और मोबाइल तकनीक ने पत्रकारिता को आम जनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम प्रदान किया है। इसी बदलते दौर में ऑनलाइन पत्रकारों की सामाजिक, आर्थिक और व्यावसायिक समस्याओं को एकजुट होकर सुलझाने के उद्देश्य से ‘यूट्यूब चैनल पत्रकार सेवा संगठन’ की औपचारिक स्थापना की गई है।इस नवगठित संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार, बीएमएस न्यूज़ चैनल के संचालक एवं अनुभवी समाचार वाचक श्री मुकेश शिंदे का सर्वसम्मति से चयन किया गया है।
मराठी पत्रकार दिवस पर ऐतिहासिक पहल।
मराठी पत्रकार दिवस की पृष्ठभूमि में रविवार, 4 जनवरी 2026 को फोर्ट, मुंबई में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में इस संगठन की घोषणा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ऐसे पत्रकार उपस्थित रहे जो यूट्यूब चैनल के माध्यम से ऑनलाइन पत्रकारिता कर अपनी आजीविका अर्जित कर रहे हैं, साथ ही वे पत्रकार भी मौजूद रहे जो आर्थिक रूप से कमजोर परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं।पत्रकारों की समस्याओं पर खुली और गंभीर चर्चा बैठक के दौरान पत्रकारों कीआर्थिक समस्याएँ,पारिवारिक चुनौतियाँ,व्यक्तिगत व पेशेवर दिक्कतें,उनकी आवश्यकताएँ एवं संभावित समाधानों पर गहन, गंभीर और विस्तृत चर्चा की गई।संगठन के माध्यम से पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा,अधिकारों की रक्षा,एकजुट मंच,और सम्मानजनक पहचान प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया।
जल्द बनेगी कार्यकारिणी, बढ़ेगा दायरा
नव नियुक्त अध्यक्ष श्री मुकेश शिंदे ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की अगली बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी, जिसमें इस क्षेत्र से जुड़े अधिक से अधिक पत्रकारों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही आगामी बैठक में संगठन की कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।डिजिटल पत्रकारों के लिए नई उम्मीद‘यूट्यूब चैनल पत्रकार सेवा संगठन’ का गठन उन हजारों डिजिटल पत्रकारों के लिए एक नई उम्मीद, नया विश्वास और नया मंच बनकर सामने आया है, जो अब तक संगठित प्रतिनिधित्व से वंचित थे।यह संगठन आने वाले समय में
गोविंदपुरी रानीपुर मोड़ पर “दीवान ज्वेलर्स” नाम से एक भव्य एवं आधुनिक ज्वेलरी शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया गया
18/03/2026
साहित्यिक गोष्ठियों की श्रृंखला ‘किस्सा कहानी-4’ में शनिवार को नागरी प्रचारिणी सभा के पुस्तकालय कक्ष
18/03/2026
मध्य प्रदेश शहडोल में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है
18/03/2026
जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय द्वारा आज ग्राम पंचायत मोहनपुर, विकास खण्ड पहाड़ी में आयोजित
18/03/2026
ग्राम पंचायत मोहनपुर, विकास खण्ड पहाड़ी में आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग किया गया
18/03/2026
एक शाम श्री मायली माताजी के नाम विशाल भव्य जागरण 25 मार्च को
18/03/2026
शाम श्री मायली माताजी के नाम विशाल भव्य जागरण 25 मार्च को
18/03/2026
बेंगलूरु। श्री कृष्णा गौ सेवा आश्रम होसुर बंडे की गौशाला में मंगलवार सुबह एक बड़ी आगजनी की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। सुबह करीब 11:30 बजे गौशाला के चारा गोदाम में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग मुख्य रूप से सूखी घास और शेड के हिस्से में फैल गई, जिससे गोमाताओं के लिए रखा गया भारी मात्रा में चारा जलकर राख हो गया। गौरतलब है कि इस गौशाला में हजारों गोमाताओं का पालन-पोषण किया जाता है और इसका संचालन गौसेवक पुखराज जी महाराज के नेतृत्व में किया जा रहा है, जो लंबे समय से निस्वार्थ भाव से गौ सेवा में लगे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में गौभक्त मौके पर पहुंच गए और बिना किसी संसाधन के भी आग बुझाने में जुट गए। वहीं फायर ब्रिगेड की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 24 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद नहीं रही। हालांकि, जहां एक ओर गौभक्तों और फायर ब्रिगेड की तत्परता सराहनीय रही, वहीं प्रशासनिक अमले की कार्यशैली सवालों के घेरे में नजर आई। बताया जा रहा है कि आग सुबह 11:30 बजे लगी, लेकिन स्थानीय विधायक और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शाम करीब 6:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। स्वामी पुखराज महाराज ने बताया कि आग की इस भयावह घटना में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। दोनों शेड में रखा लाखों रुपये का चारा पूरी तरह जलकर खाक हो गया, साथ ही शेड भी पूरी तरह नष्ट हो गए। इस घटना से गौशाला को भारी आर्थिक क्षति हुई है और गोभक्तों में गहरा दुःख एवं आक्रोश देखा जा रहा है। स्वामी पुखराज महाराज एवं उनके साथ सैकड़ों गोभक्तों ने गौशाला में हुई घटना के विरोध में चार किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए बागलुर पुलिस स्टेशन पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई। स्थानीय लोगों ओर गौभक्तों में इस बात को लेकर भी आक्रोश देखा गया कि यदि समय रहते प्रशासन सक्रिय हो जाता, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। लोगों ने प्रशासन की धीमी प्रतिक्रिया को लेकर नाराजगी जताई और भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं दोहराने की मांग की। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण सूखी घास बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। कुछ लोगों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग भी की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दुखद घटना में भले ही किसी गोमाता के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन उनके लिए रखा गया चारा पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे आने वाले दिनों में गौशाला के सामने बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। गौशाला प्रबंधन ने सभी गौभक्तों, स्वयंसेवकों और फायर ब्रिगेड का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने संकट की इस घड़ी में आगे बढ़कर सहयोग किया। साथ ही प्रशासन से मांग की गई है कि आगजनी की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
18/03/2026
संजीव सिंह ने ली मेयर पद की शपथ, धनबाद विकास को लेकर जताया संकल्प
18/03/2026
कतरास में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!