A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

थाना स्लिमना बाद एवं ढीमर खेडा पुलिस को 8 सालों से फरार स्थाई वारंटी को गिरफतार करने में मिली सफलता

03 गंभीर मामलों में फरार वारंटियों को राजस्थान भीलवाड़ा से किया गिरफतार

कटनी,

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद एवं थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा के संयुक्त नेतृत्व में दिनांक 02/02/2026 को थाना स्लीमनाबाद व थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को माननीय न्यायालय कटनी के प्र.क्रं. 144/2018 धारा 366,376 IPC, प्र.क्रं. 170/2016 धारा 395,397 IPC, 25 आर्म्स एक्ट, प्र.क्रं. 169/2016 धारा 395,397 IPC, प्र.क्रं. 4668/2016 धारा 294,323,506,427,34 IPC के मामले में 8 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी किस्सू उर्फ रामकिशोर काछी पिता जैनीलाल काछी उम्र 33 साल निवासी ग्राम अतरसुमा थाना ढीमरखेड़ा जिला कटनी हाल पटेल नगर थाना प्रतापनगर भीलवाड़ा राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश कुमार, थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे, एएसआई विजेंद्र तिवारी , प्रआर 509 प्रेम शंकर पटेल,आर 702 अचल सिंह, साइबर सेल से आर 626 अजय साकेत की सराहनीय भूमिका रही

कटनी ब्यूरो चीफ  सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे

Back to top button
error: Content is protected !!