A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद पुलिस लाइन में इफ्तार पार्टी, रोज़ेदारों के साथ पुलिस अधिकारियों ने खोला रोज़ा

धनबाद: पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर रविवार को धनबाद पुलिस लाइन में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर रोज़ेदारों के साथ पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने एक साथ बैठकर रोज़ा खोला और मगरिब की नमाज़ अदा की।
इफ्तार कार्यक्रम के दौरान भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों, जवानों और आम लोगों ने एक साथ इफ्तार कर आपसी एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
इस अवसर पर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी नौशाद, डीएसपी शंकर कामती समेत कई पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मौके पर अधिकारियों ने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना त्याग, संयम और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने देश और प्रदेश में अमन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी तथा एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी।

Back to top button
error: Content is protected !!