A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

पेयजल सप्लाई को लेकर एसडीएम से की मुलाकात

पेयजल सप्लाई को लेकर एसडीएम से की मुलाकात

लोकेशन कालांवाली

रिपोर्टर इंद्रजीत

शहर के माडल टाउन एचएसवीपी आर-वन में कुछ दिनों से पेयजल की सप्लाई नहीं होने के कारण वीरवार को क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम सुरेश राविश से मुलाकात की व समस्या से अवगत करवाया। माडल टाउन निवासी शंटी जैन, महेंद्र पाल गुप्ता, मुकेश राजोरिया, मनीष कुमार, रेखा रानी, वीनू गोयल, भूषण कुमार, दीपिका, सुनीता रानी आदि ने बताया कि अभी तो गर्मी का मौसम शुरू हुआ है और पेयजल किल्लत शुरू भी हो गई है। ऐसे में गर्मी के मौसम में पेयजल सप्लाई का क्या हाल होगा। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष विभाग के एसडीओ व जेई ने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया था कि उनके क्षेत्र के लिए बूस्टिंग स्टेशन पास हुआ है और

टेंडर लगने वाला है। इस क्षेत्र में नई पाइप लाइन डाली जाएगी। उन्होंने बताया कि बीते दो वर्ष से पेयजल की किल्लत से जूझ रहे है। इस समस्या को लेकर विभाग के अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब विभाग द्वारा कहा कि जा रहा कि पेयजल की सप्लाई एक दिन छोड़कर की जाएगी। ऐसे में तो पेयजल सप्लाई को लेकर अभी से ही हाहाकार मच जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उनके क्षेत्र में प्रतिदिन निर्धारित समय पर पेयजल की सप्लाई दी जाए। उन्होंने बताया कि एसडीएम से मुलाकात के बाद विभाग के एसडीओ ने उन्हें आश्वासन दिया है कि दो दिनों में आपके क्षेत्र की पेयजल सप्लाई नई पाइप लाइन से जोड़ देंगे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!