

नोनीहाट:जरमुंडी थाना क्षेत्र के राजासिमरिया पंचायत अंतर्गत खुटहरी गांव में एक महिला साड़ी को फाड़ कर फंदे से लटक अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लेने की घटना प्रकाश में आई है | मिली जानकारी के अनुसार महिला सोमवार को संध्या शिव चर्चा सुन कर अपने घर पहुंची अपने एक पुत्र दशरथ कुमार उम्र 8 वर्ष और पुत्री अंजली कुमारी उम्र 12 वर्ष को खाना खिलाकर उन्हें कमरे में सुला दिया | पति विकास परैया जो दैनिक मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए हुए हैं | फंदे लगाने का कोई कारण अब तक पता नहीं चल पाया | मृतक महिला बीना देवी (35) बताया जा रहा है | घटना में मृतक की मां बेटी के गम में रो-रो कर बुरा हाल है | घटना की जानकारी मिलते हैं जरमुंडी थाना पुलिस एवं एसडीपीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया और जांच में जुट गई |

