
फिरोजाबाद में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की कार्रवाई बाल भिक्षावृत्ति में संलिप्त दो बच्चों का रेस्क्यू
फिरोजाबाद। जिले में बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। थाना रामगढ़ क्षेत्र के जाटवपुरी चौराहे पर अभियान चलाते हुए पुलिस ने दो नाबालिग बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में की गई। अभियान का उद्देश्य बाल भिक्षावृत्ति और बालश्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकना है, ताकि किसी भी बच्चे के साथ अप्रिय घटना न घट सके।
टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और उन्हें बाल कल्याण समिति (CWC) फिरोजाबाद के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के निर्देश पर दोनों बच्चों को राजकीय बाल गृह फिरोजाबाद में आश्रय प्रदान कराया गया है।
रेस्क्यू करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
उपनिरीक्षक विपिन कुमार, थानाध्यक्ष एएचटी यूनिट फिरोजाबाद
उपनिरीक्षक सोबरन सिंह, एएचटी यूनिट फिरोजाबाद
उपनिरीक्षक धनपाल सिंह, एएचटी यूनिट फिरोजाबाद
महिला हेड कॉन्स्टेबल 137 सुप्रिया
महिला हेड कॉन्स्टेबल 114 राजकुमारी
पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि किसी भी बच्चे को भीख मांगने या मजबूरी में काम करने की स्थिति में न रहना पड़े।







