नितिन नवीन के दही चूड़ा भोज में पहुंचे मुख्यमंत्री नितीश कुमार, सांसद एवं मंत्री गण
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ !
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया। इस भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कई प्रमुख नेता शामिल हुए। नवीन ने परंपरा और सांस्कृतिक विरासत पर जोर दिया।
इस भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित बिहार सरकार के अनेक मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। राजनीतिक दृष्टिकोण से दही चूड़ा के भोज पर सबकी निगाह थी। बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद नितिन नबीन लगातार सक्रिय भूमिका में दिख रहे हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर चूड़ा दही भोज का आयोजन कर उन्होंने अपनी पुरानी परंपरा के साथ-साथ संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया। यही कारण है कि मुख्यमंत्री के अलावे सभी बड़े नेता इस भोज में शामिल हुए। श्री नवीन ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। श्री नवीन ने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। दही-चूड़ा भोज बिहार और पूर्वांचल की एक विशिष्ट परंपरा है, जो सादगी-समानता और आपसी भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजनों से समाज में आपसी जुड़ाव मजबूत होता है और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का अवसर मिलता है। भाजपा सदैव भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रही है। मकर संक्रांति का यह पर्व हमें परिश्रम, सकारात्मकता और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा एवं सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, सांसद रविशंकर प्रसाद, मंत्री विजय कुमार चौधरी, दिलीप जयसवाल, श्रेयशी सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। श्री नवीन ने न्यू पटना क्लब में भी दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया था, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ओरछा में विधिक जागरूकता और सशक्तिकरण की पहल
24/01/2026
खरगोन जिले के गुलावड़ ग्राम स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय गुलाबगढ़ में ग्रामीण आजीविका मिशन, विकासखण्ड महेश्वर के अंतर्गत एक विशेष शपथ समारोह का आयोजन किया गया।
24/01/2026
6.73 करोड़ रू.के विकास कार्यों से संवरेगी लोटना और बेरखेड़ी गोपाल की सूरत
24/01/2026
काशीपुरी धाम में बसंत पंचमी पर विशेष पूजा, बाबा श्याम की पीतांबरी बागा का हुआ श्रद्धापूर्वक वितरण
24/01/2026
रविवार को होगा 111 फुट ऊँचे तिरंगे झंडे का लोकार्पण
24/01/2026
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 पर कार्यक्रम 25 जनवरी को
24/01/2026
मनरेगा मजदूरों की मजदूरी लंबित – धन उपलब्ध होने के बावजूद भुगतान नहीं; अन्यथा योजना बंद की जाए : रविराज शिंदे
24/01/2026
चंद्रपुर-गढ़चिरौली रूट पर 40 यात्रीयों से भरी प्राइवेट बस पलटी: 3 की हालत गंभीर
24/01/2026
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 का शंखनाद किया
24/01/2026
बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!