A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

भाजपा सरकार मस्त, किसान त्रस्त — धान खरीदी बंद करने पर भड़के मोक्ष कुमार प्रधान**

भाजपा सरकार मस्त, किसान त्रस्त — धान खरीदी बंद करने पर भड़के मोक्ष कुमार प्रधान**

**भाजपा सरकार मस्त, किसान त्रस्त — धान खरीदी बंद करने पर भड़के मोक्ष कुमार प्रधान**

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल समृद्ध भारत अखबार

प्रदेश में धान खरीदी को अचानक बंद किए जाने को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए मोक्ष कुमार प्रधान, जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस सक्रिय नेता ने कहा है कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण आज अन्नदाता गहरी चिंता में है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि प्रदेश के कई किसान अब तक अपना पूरा धान नहीं बेच पाए हैं। ऐसे में सरकार द्वारा धान खरीदी बंद कर देना किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार धान नहीं खरीदेगी, तो किसान अपना धान अब उसी समर्थन मूल्य पर किसे और कैसे बेचेंगे?

प्रधान ने आगे कहा कि सरकार ने जनवरी माह पूरा होने से पहले ही 30 जनवरी को धान खरीदी बंद कर दी, जबकि जनवरी में 31 दिन होते हैं। यह साफ दर्शाता है कि भाजपा सरकार किसानों के हित में नहीं, बल्कि उनके खिलाफ फैसले ले रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही और असंवेदनशीलता के कारण किसान मानसिक, आर्थिक और सामाजिक संकट से जूझ रहे हैं। यदि जल्द ही धान खरीदी की अवधि नहीं बढ़ाई गई, तो किसानों के हित में तत्पर खड़े रहेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!