
मीरजापुर जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के प्रचार प्रसार के दृष्टिगत रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
मीरजापुर 01 अप्रैल 2026- प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य 11 विभागों द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत् जागरूकता अभियान का शुभारम्भ, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए रैली के हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, समस्त अपरमुख्य/उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, व मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के कर्मचारी व अन्य सम्बन्धित विभागो के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। रैली में नगरपालिका परिषद मीरजापुर एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वेक्टर जनित बीमारियों के वाहक को नियंत्रण में प्रयोग की जानी वाली फागिंग मशीन/एण्टीलार्वल मशीन का प्रदर्शन किया गया। साथ ही साथ डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के नियंत्रण हेतु पम्पलेट का वितरण किया गया। बताया गया कि आम जनमानस के सहयोग से ही वेक्टरजनित रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। इसी क्रम में डा० लालजी गौतम, (नोडल वेक्टरबानं दिजीज) ने अधिकारियों एवं कर्मचारियो से अभियान को सफल बनाने हेतु अपील की। जिला मलेरिया अधिकारी संजय कुमार द्विवेदी समस्त वी०बी०डी० अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे। रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, मीरजापुर से आरम्भ होकर मण्डलीय चिकित्सालय मीरजापुर में समाप्त की गयी।






