A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

यात्रियों से मारपीट पर , भडके व्यापारी और तिर्थपुरोहित

ब्यूरो न्यूज़

यात्रियों से मारपीट पर , भडके व्यापारी और तिर्थपुरोहित

-कडी़ कारवाई न करने पर करेंगे आंदोलन

– अवैध फड़ हटाने की रखी मांग

हरिद्वार । मंगलवार को प्रांतीय नगर उघोग व्यापार मंडल शहर इकाई ने रोड़ी बेल वाला में पटियाला से अस्थि विर्सजन करने आए यात्रियों के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर सुभाष घाट पर प्रशासन की नकामियों और अवैध अतिक्रमणकारीयों के विरोध में कड़ी निंदा करते हुए धरना प्रदर्शन किया । शहर व्यापार मंड़ल के अध्यक्ष प्रविण शर्मा ने कहा कि हरिद्वार श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है । इस घटना का हम विरोध करते है । प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भटट ने कहा कि यात्रियों के साथ मारपीट हरिद्वार की छवी पर दाग है । बिना अनुमति और बिना सत्यापन के अवैध रेड़ी ठेला वाले कुछ लोग सड़क पर कब्जा जमाय बैठे है। जो की हरिद्वार की प्रतिष्ठा को गिरा रहे है । महामंत्री आदेश मारवाड़ी ने बताया कि बाहर से आकर व्यापार का नुकसान करने के साथ साथ अब यात्रियों के साथ मारपीट करने लगे है । पुरोहित सुमित ने कहा कि हरिद्वार श्रद्धालुओं और मर्यादा का शहर है गुंड़ागर्दी का नहीं अवैध फड़ वालो पर कड़ी कार्यवाही हो और दोषियों को सजा मिले नहीँ तो पुरोहित समाज और शहर व्यापार मंड़ल आंदोलन करेगा । इस मौके पर अनुज गुप्ता, शिवकुमार कश्यप, विमल सक्सेना, विशाल भटट, राहुल अग्रवाल, अजय अरोड़ा, बादल गोस्वामी आदि मौजूद रहे ।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!