A2Z सभी खबर सभी जिले की

​रा.उ.मा.वि. रड़ावास में मुख्य प्रवेश द्वार की नींव रखी गई; शाला प्रांगण में लगेंगे इंटरलॉकिंग ब्लॉक

​रा.उ.मा.वि. रड़ावास में मुख्य प्रवेश द्वार की नींव रखी गई; शाला प्रांगण में लगेंगे इंटरलॉकिंग ब्लॉक
​पाली/मारवाड़ जंक्शन रड़ावास:
स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रड़ावास में आज रविवार को विद्यालय विकास समिति एवं ग्रामवासियों के सानिध्य में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। संस्था प्रधान श्री यशपाल सिंह कुंपावत के निर्देशन में विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार का नींव पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ।
​भामाशाहों का समर्पण:
मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण भामाशाह श्री मोतीलाल जी व्यास के आर्थिक सौजन्य से करवाया जा रहा है। इसी शुभ अवसर पर समाजसेवी श्री रूपाराम जी आगदोष ने विद्यालय के विकास हेतु एक और बड़ी घोषणा की। श्री रूपाराम जी ने पूर्व सरपंच (ग्राम पंचायत गुड़ा रामसिंह) स्वर्गीय श्री चेनाराम जी सिरवी की पुण्य स्मृति में शाला प्रांगण में इंटरलॉकिंग ब्लॉक लगवाने की घोषणा की, जिसका उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
​इन्होंने किया नींव पूजन:
प्रवेश द्वार की नींव का शुभ मुहूर्त प्रशासक श्रीमती संपत कंवर जी, सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक श्री शंकर सिंह उदावत, और समाजसेवी श्री रूपाराम जी आगदोष के कर-कमलों द्वारा किया गया।
​गणमान्य जनों की उपस्थिति:
इस अवसर पर प्राध्यापक श्री रघुनाथ चंद्र मालवीय, समाजसेवी श्री जीवाराम जी, श्री ढगलाराम जी दर्जी, श्री मुमताज जी, यातायात सलाहकार श्री प्रकाश जी सिरवी, श्री शिव जी, श्री भंवर सिंह जी, श्री हरीश सेन, श्री महेन्द्र जी सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। संस्था प्रधान ने सभी दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए इसे विद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!