A2Z सभी खबर सभी जिले की

रामनवमी पर्व के शुभ अवसर पर निकल रहे जुलुस के दौरान विधि व्यवस्था के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा रात्रि मे बिभिन्न पूजा केन्द्रो एवं जुलुस मार्ग का निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 26.03.2026 को रामनवमी पर्व के शुभ अवसर पर निकल रहे जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी, गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा रात्रि में गयाजी के विभिन्न पूजा केंद्रों एवं जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया तथा वहां तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अधिकारियों ने सभी तैनात कर्मियों को सतर्क एवं सजग रहकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया, ताकि पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गया जी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!