ग्राम पंचायत सांचेत के युवा राहुल लोधी का चयन ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025’ के लिए हुआ है। यह कार्यक्रम 11 और 12 जनवरी 2025 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होगा। राहुल लोधी इस कार्यक्रम में ‘विकास भी विरासत भी’ विषय पर अपनी प्रस्तुति देंगे। इस विषय के तहत वे यह दिखाएंगे कि कैसे भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए आधुनिकता और विकास के साथ संतुलन बनाया जा सकता है।राहुल लोधी का चयन कई चरणों की कठिन प्रक्रिया के बाद हुआ। इस चयन प्रक्रिया में सबसे पहले एक क्विज़ टेस्ट आयोजित किया गया था, जिसमें सफल प्रतिभागियों को अगले चरण में पहुंचने का अवसर मिला। दूसरे चरण में प्रतिभागियों को अपने विषय पर निबंध अपलोड करना था। निबंध के आधार पर चयनित प्रतिभागियों को पीपीटी प्रेजेंटेशन देने का मौका दिया गया। इस प्रेजेंटेशन के दौरान जिन छात्रों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा, उन्हें राष्ट्रीय स्तर के लिए चुना गया। राहुल लोधी ने इस पूरी प्रक्रिया में अपनी कड़ी मेहनत और श्रेष्ठ प्रदर्शन से सफलता हासिल की। अब, राष्ट्रीय स्तर पर अपने विषय में विजेता बनने के बाद, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने का अवसर मिलेगा। ‘विकास भी विरासत भी’ विषय का उद्देश्य भारत की प्राचीन विरासत और आधुनिक विकास के बीच संतुलन स्थापित करना है। यह विषय इस बात पर केंद्रित है कि कैसे भारत अपनी सांस्कृतिक धरोहरों, परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित रखते हुए, तकनीकी प्रगति, नवाचार और बुनियादी ढांचे के विकास में आगे बढ़ सकता है। राहुल लोधी इस विषय पर अपने विचार साझा करेंगे, जिसमें वे बताएंगे कि कैसे समाज में जागरूकता और नीतियों के जरिए विरासत और विकास का संगम बनाया जा सकता है। मध्य प्रदेश से 45 प्रतिभागियों में से राहुल लोधी का चयन उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति और समाज सेवा के प्रति समर्पण के कारण हुआ है। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में यह दर्शाया कि भारत के समृद्ध इतिहास, कला, और परंपराओं को संरक्षित रखते हुए तकनीकी और सामाजिक प्रगति कैसे संभव है। इस संवाद में राहुल को अपने विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा, जो उनके लिए गर्व का क्षण है। इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए राहुल लोधी ने अपने माता- पिता गुरुजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सभी का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन उनके चयन में अहम भूमिका निभाई है।राहुल लोधी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह मेरे जीवन का एक बड़ा अवसर है। ‘विकास भी विरासत भी’ जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार साझा करने का मौका पाकर मैं बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं। मेरा प्रयास है कि भारत अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित रखते हुए तकनीकी और सामाजिक विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचे।”यह उपलब्धि न केवल राहुल लोधी बल्कि उनके जिले और पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह दिखाता है कि युवा नेतृत्व समाज को नई दिशा देने में कितना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी ग्राम वासियों ने राहुल को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
सड़कों से हटेगा तारों का जाल, इंटरनेट और डिश टीवी के केबल अब अंडरग्राउंड बिछाए जाएंगे
14/03/2026
पाली में मोनिका सेन नई एसपी, सिरोही में पुष्पेंद्र सिंह को लगाया।
14/03/2026
18 मार्च को विधानसभा घेरेंगे पत्रकार, सुरक्षा कानून-पेंशन और स्वास्थ्य बीमा की मांग पर जेजेए (JJA) का बड़ा ऐलान।।
14/03/2026
अंबाला के बराड़ा के नज़दीक गांव सिंबला के पास से अंबाला की एसटीएफ टीम ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से स्पेशल टास्क फोर्स ने लगभग दो किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये तीनों आरोपी बराड़ा से अंबाला की तरफ आ रहे थे। आरोपियों को एसटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एसटीएफ ने एक बैग बरामद किया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से करीब 2 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ। एसटीएफ ने बताया कि तीनों आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच में है। ये तीनों बाइक पर जा रहे थे और ये बाइक आरोपी जगवीर की है। इन तीन आरोपियों में से एक आरोपी गांव कंबासी का, दूसरा आरोपी अजमेर का और तीसरा आरोपी मेरठ का रहने वाला है। एसटीएफ का कहना है कि तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों से पता लगाया जा रहा है कि विस्फोटक कहां से और क्यों लाए थे। इसके अलावा ये भी पता लगाया जा रहा है कि क्या वो किस घटना को अंजाम देने वाले थे। क्या उनका अन्य साथी भी है। इसके अलावा एसटीएफ उनके बैकग्राउंड के बारे में भी जानने में जुट गई है।
14/03/2026
दिनांक: 12.03.2026, लखनऊ ठाकुरगंज में एक महिला अधिवक्ता से दुर्व्यवहार करता पुलिस का सिपाही
14/03/2026
लखनऊ 12.03.2026, ठाकुरगंज में महिला अधिवक्ता की साथ दुर्व्यवहार की घटना के बाद थाने में बवाल।
14/03/2026
मतदाता सूची में 150 फर्जी नाम जोड़ने का आरोप, एसडीएम ने गठित की जांच टीम
13/03/2026
14 मार्च को नेशनल लोक अदालत आयोजित होगी जिले में कुल 41 खण्डपीठों का गठन किया
13/03/2026
स्त्रोतों की सुरक्षा के हों प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव* *वर्षा जल की एक-एक बूंद का हो संरक्षण* *ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्रों में भी चलाएं अभियान की गतिविधियां* *19 मार्च से प्रारंभ होगा प्रदेश व्यापी अभियान*
13/03/2026
हाथरस सिकंद्राराऊ
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!