
लोकदेवता बाबा रामदेव के मेले में जा रहे लगभग चालीस हजार जातरूओ के हाथों में लगाए रेडियम स्टिकर एवं हैंडबेल्ट !

पिछले चार वर्षो में तीन लाख से ज्यादा लोगो के वाहनों एवं हेलमेट पर रेडियम स्टिकर लगाकर किया जागरूक।
रिफ्लेक्टर मैन, फिरोज़ ख़ान
पाली: शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पाली कलेक्टर एल एन मंत्री पुलिस अधीक्षक आईपीएस पूजा अवाना, प्रादेशिक परिवहन विभाग सार्वजनिक निर्माण, यातायात विभाग के निर्देशानुसार दैनिक आधार पर
गाजनगढ़ टोल पर सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन किया। जिसमें एआरटीओ गणपत पुनड पुलिस उप अधीक्षक सुघड़ सिंह, सहायक अभियंता पाली सलोनी पारीख, जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार मीणा, परिवहन निरीक्षक पाली दलपत खीची, गोपेश भाटी, मीनाक्षी कैथरीन, शंभुलाल स्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग ने शिवचरण मीना उपस्थित रहे। इसी दौरान दुपहिया वाहन चालकों एवं पैदल यात्रा कर रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओ को हैंड बेल्ट एवम रेडियम रिफलेक्टर स्टीकर लगाकर जागरूक किया गया। इस मौके पर जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग के वरिष्ठ सीएसआर मैनेजर फिरोज़ खान ने कहा दुर्घटना से बचना है तो दो पहिया वाहनों को हेलमेट,चार पहिया वाहनों को शीट बैल्ट आदि लगाना जरूरी। साथ ही ट्रैफिक नियमों की पालना करें अगर हम अपना जिमेदारी व कर्तव्य समझकर नियमो का पालन करे तो दुर्घटना से बचा जा सकता है।फिरोज खान ने बताया कि पिछले चार वर्षों में अभी तक तीन लाख से ज्यादा लोगो के वाहनों एवं हेलमेट, ट्रैक्टर पर रेडियम स्टिकर लगाकर जागरूक किया गया है और आगे भी निरंतर दैनिक आधार पर सड़क सुरक्षा अभियान जारी रहेगा। इस मौके वरिष्ठ टोल ऑपरेशन मैनेजर पवन कुमार, ब्रजेश सिंह, गोपाल आनंदराम, शाकिर खान सलीम खान,नुसरत खान अशोक समस्त टोल कर्मचारी उपस्थित रहे।
दिनांक 21/08/2025






