A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़

सुमती देवी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव: शिक्षा, संस्कृति और सम्मान का भव्य संगम

बिलासपुर जिला से रिपोर्टर संतनु कुमार कुर्रे

गोड़ाडीह। सुमती देवी संस्कृत विद्यालय, गोड़ाडीह में 4 फरवरी 2026 (बुधवार) को विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा संस्कृत, भारतीय संस्कृति और लोककलाओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियाँ होंगी।

  1. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री दिलीप लहरिया जी (विधायक, मस्तूरी विधानसभा) होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भागल्ली धृतलहरे जी (संयोजक, अनु. जाति जिला–बिलासपुर) करेंगे।
    साथ ही अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी।
    विद्यालय परिवार द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
    कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक विद्यालय परिसर गोड़ाडीह में किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!