A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

स्वामी प्रसाद को थप्पड मारने वाले को इनाम देगें आनंद स्वरूप महाराज, रकम की घोषणा

नगरा (बलिया): वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट

स्वामी प्रसाद को थप्पड मारने वाले को इनाम देगें आनंद स्वरूप महाराज, रकम की घोषणा स्वामी प्रसाद को थप्पड मारने वाले युवक रितेश दुबे व उसके साथी शिवम को शांभवी पीठ के आनंद स्वरूप महराज इनाम देगें। इस बाबत घोषणा क‍िए जाने के बाद से ही क्षेत्र से लेकर सत्‍ता तक इस प्रकरण की गूंज शुरू हो गई है। जबक‍ि ज‍िले में इस प्रकरण की खूब चर्चा है।
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट, नगरा (बलिया)। एक कार्यक्रम के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य को पीछे से थप्पड मारने वाले रितेश दूबे व उसके साथी को पचास पचास हजार रूपये देने की घोषणा शांभवी पीठ शंकरपुर कसेसर के आनंद स्वरूप महराज ने की है। उन्‍होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा सनातन धर्म व ब्राम्हणों पर की गयी बयानबाजी से आहत युवक रितेश ने हाथ छोडने का कार्य किया है वह सराहनीय है। किंतु जो स्वामीप्रसाद के अंगरक्षको व साथ रहे लोगो ने किया वह अन्याय पूर्ण है। जिस तरह बेरहमी से आरोपी युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया गया वह निंदनीय है। स्वामी प्रसाद एक नेता व पूर्व मंत्री रहे हैं। उनके सामने बेरहमी से पीटना अक्षम्य है। उन्होने कहा कि वह घायल युवक से जाकर अस्पताल में मिलेगें व घायल रितेश दूबे व उसके साथी शिवम दूबे को 50-50 हजार की धनराशि देगें।सनातन पर हमला करने वालों के साथ इस तरह का सलूक होना चाहिए।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!