A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

आज की ताजा खबर LIVE: दिल्लीः गृह मंत्री अमित शाह…

आवास पर J&K चुनाव को लेकर अहम बैठक जारी यहां आपको देश-दुनिया की हर ब्रेकिंग न्यूज मिलती है. आप एक क्लिक में दिनभर की बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए हमारे इस पेज पर बने रहिए और रिफ्रेश करते रहिए.

छत्तीसगढ़/कोरबा ब्यूरो: LIVE NEWS & UPDATES लद्दाख को लेकर गृह मंत्रालय ने बड़ा ऐलान किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित और समृद्ध लद्दाख के निर्माण के दृष्टिकोण को लेकर गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का फैसला लिया है. यहां जांस्कर, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग को नया जिला बनाया जाएगा. हर गली-मोहल्ले में शासन को मजबूत करके लोगों के लिए लाभ को उनके दरवाजे तक पहुंचाएंगे.

  • 26 Aug 2024 11:22 AM (IST)
  • 26 Aug 2024 10:17 AM (IST)
  • दिल्लीः BJP ने J&K चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की

    BJP ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में 43 सीटों के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया गया है. पहली लिस्ट 14 मुसलमानों को भी टिकट दिया गया है.

  • 26 Aug 2024 10:10 AM (IST)
  • कोलकाताः डॉक्टर संदीप घोष से आज फिर होगी पूछताछ

    कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिसिंपल डॉक्टर संदीप घोष को सीबीआई ने आज फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है. एक बार फिर पूर्व प्रिसिंपल का पॉलीग्राफी टेस्ट हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान कुछ और तथ्य सामने आए हैं. इनकी जांच के लिए एक बार फिर से पॉलीग्राफी टेस्ट किया जा सकता है. कल शाम फिर से इस टेस्ट के लिए डॉक्टर संदीप घोष से लिखित अनुमति ली गई है.

  • 26 Aug 2024 09:29 AM (IST)
  • कांग्रेस पिछड़ा और दलित विरोधीः मायावती

    मायावती ने सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. मायावती ने कहा कि यह बताने के लिए कांग्रेस पिछड़ा और दलित विरोधी है. राहुल गांधी की ओर से जातीय जनगणना की मांग किया जाना एक छलावा है. उन्होंने कहा कि सपा की ओर से 2 जून 1995 में बीएसपी द्वारा समर्थन वापसी पर मुझ पर जानलेवा हमला कराया था तब कांग्रेस ने क्यों कुछ नहीं कहा? जबकि उस दौरान केंद्र में रही कांग्रेसी सरकार ने भी समय से अपना दायित्व नहीं निभाया था. मायावती ने कल मंगलवार को लखनऊ में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया है.

    26 Aug 2024 09:14 AM (IST)
  • कोलकाता केसः पूर्व प्रिंसिपल के करीबी आज से होगी पूछताछ

    कोलकाता में सरकारी अस्पताल में रेप केस की जांच कर रही सीबीआई ने आज आरजी कर अस्पताल के पूर्व हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े स्टॉफ संजय वशिष्ठ को पूछताछ के लिए बुलाया है. संजय वशिष्ठ पूर्व प्रिसिंपल डॉक्टर संदीप घोष का दाहिना हाथ माना जाता है. अस्पताल में पीड़िता की मृत्यु के बाद जिन लोगों का अस्पताल से ट्रांसफर किया गया था उसमें संजय वशिष्ठ भी शामिल था.

  • 26 Aug 2024 08:52 AM (IST)
  • गुजरातः बाढ़ पर CM पटेल ने की HM अमित शाह से बातचीत

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के गृहमंत्री हर्ष सांघवी से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बात की. सूबे में लगातार हो रही बारिश और उससे उपजी बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली. अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री को बाढ़ से निपटने के लिए हर तरह के सहायता का भरोसा दिया.

  • 26 Aug 2024 08:47 AM (IST)
  • गुजरात के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

    गुजरात के कई जिलों में बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश के बाद वलसाड-नवसारी में बाढ़ जैसे हालात हैं. अमरेली, भावनगर, भरूच में भारी बारिश का अलर्ट है.

  • 26 Aug 2024 08:26 AM (IST)
  • महाराष्ट्र: नांदेड़ से कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण का निधन

    महाराष्ट्र के नांदेड़ के कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण का निधन हो गया है. 82 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. बताया जा रहा कि काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे.

  • 26 Aug 2024 07:52 AM (IST)
  • दिल्ली: सुबह 11.30 बजे कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

    दिल्ली में सुबह 11.30 बजे कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी. इस बैठक में हरियाणा के उम्मीदवारों के नाम तय होंगे.

  • 26 Aug 2024 07:43 AM (IST)
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, छात्रों का हंगामा

    बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है. छात्रों का हंगामा जारी है. नौकरियों के राष्ट्रीयकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. छात्र और अंसार बटालियन के बीच झड़प में 50 लोग घायल हो गए हैं. बांग्लादेश सचिवालय के बाहर छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया.

  • 26 Aug 2024 07:41 AM (IST)
  • जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: आज आएगी बीजेपी की पहली लिस्ट

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज सुबह 10 बजे के बाद उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी. पहले चरण की सीटों पर नाम घओषित हो सकते हैं.

  • पाकिस्तानः बलूचिस्तान में 23 यात्रियों को गोलियों से भूना

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला किया गया है. वहां पर यात्री बसों पर आतंकवादियों के हमले में 23 लोगों की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात बंदूकधारियों ने आज सोमवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कम से कम 23 लोगों को बसों से उतारकर उनकी पहचान की जांच करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना बलूचिस्तान के मूसाखेल जिले में हुई. डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, सहायक आयुक्त मूसाखेल नजीब काकर के अनुसार, हथियारबंद लोगों ने मूसाखेल के राराशम जिले में इंटर स्टेट हाईवे को अवरुद्ध कर दिया और यात्रियों को बसों से उतार दिया.

    दिल्लीः फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ा ट्रक, 3 की मौत

    दिल्ली के नार्थ ईस्ट के शास्त्री पार्क इलाके में फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर ट्रक चढ़ गया. हादसे की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है. आज सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल मिली कि सीलमपुर की तरफ से आते हुए एक तेज रफ्तार ट्रक फुटपाथ डिवाइडर पर चढ़ गया जहां 5 लोग सो रहे थे. 3 की मौत हो गई, जबकि 2 लोग जख्मी हुए हैं.

    दिल्लीः सिसोदिया के घर AAP की अहम बैठक

    आज आम आदमी पार्टी की आज दिल्ली में अहम बैठक होने जा रही है. बैठक में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक होगी. यह बैठक मनीष सिसोदिया के घर पर 11:30 बजे होगी.

    टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के संस्थापक पावेल पेरिस में गिरफ्तार

    रूसी मूल के अरबपति और टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप संस्थापक के मालिक पावेल डुरोव को शनिवार देर रात एक प्राइवेट जेट से उतरने के तुरंत बाद पेरिस के बाहर ले बॉर्गेट एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया और हिरासत में रखा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 39 साल के अरबपति पावेल की गिरफ्तारी के बाद रविवार को मॉस्को से पेरिस तक चेतावनी दी गई कि उन्हें उनके अधिकार दिए जाने चाहिए. सोशल मीडिया X के मालिक एलन मस्क ने भी इसकी आलोचना की.

    • 26 Aug 2024 06:46 AM (IST)
    • अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलजमाव

      अहमदाबाद, गुजरात: भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलजमाव.

    • 26 Aug 2024 06:43 AM (IST)
    • हर किसी ने हमारे घोषणापत्र की नकल की: उमर अब्दुल्ला

      जम्मू-कश्मीर: जेकेएनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला कहते हैं, हर किसी ने हमारे घोषणापत्र की नकल की है. हमने 200 यूनिट बिजली की बात की, उन्होंने (पीडीपी) ने भी की. हमने एक लाख नौकरियों की बात की. हमने किया अवरुद्ध सड़कों को फिर से खोलने की बात की, वह उनके घोषणापत्र में भी है. हमने खुली बातचीत की बात की, वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र में भी है. उन्होंने कहा कि अगर एनसी और कांग्रेस उनके घोषणापत्र से सहमत हैं, तो वे अपने उम्मीदवार नहीं उतारेंगे. अब जब हमारे सभी एजेंडे आपके घोषणापत्र में हैं, तो हमारे एजेंडे में कोई अंतर नहीं है, तो आपको (पीडीपी) अपने उम्मीदवारों को चुनाव से हटा देना चाहिए.

    • 26 Aug 2024 05:16 AM (IST)
    • देशभर में जन्माष्टमी की धूम, कान्हा के जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

      देशभर में कान्हा के जन्मोत्सव पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी.

      26 Aug 2024 05:08 AM (IST)
    • कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम मोहन यादव

      पन्ना: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए.

    • 26 Aug 2024 03:52 AM (IST)
    • अहमदाबाद के इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव की तैयारी

      गुजरात: अहमदाबाद के इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव की तैयारी और सजावट का काम चल रहा है.

    • 26 Aug 2024 03:09 AM (IST)
    • जन्माष्टमी पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत पर कान्हा को उकेरा

      ओडिशा: जन्माष्टमी के अवसर पर, प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर ‘बुराई को मार डालो’ संदेश के साथ एक रेत की मूर्ति बनाई है.

    • 26 Aug 2024 12:03 AM (IST)
    • जम्मू-कश्मीर चुनाव को लेकर बीजेपी आज जारी करेगी पहली लिस्ट

      जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर आज बीजेपी की ओर से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी जारी हो सकती है. रविवार को हुई सीईसी की बैठक में पार्टी ने पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है.

    देशभर में आज श्री जन्माष्टमी मनाई जाएगी. भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा और वृंदावन में जन्माष्टमी के भव्य समारोह की तैयारियां की गई हैं. मंदिरों को सजाया गया है और भक्तों के लिए व्यवस्था की गई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमेरिका के दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का आखिरी दिन है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 26 अगस्त को सहरसा दौरे पर जाएंगे. इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव बढ़ गया है. रविवार को दोनों की ओर से हमले किए गए और एक दूसरे के ठिकाने को निशाना बनाया गया. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हो सकती है. कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी. टिकट के दावेदारों पर होगा मंथन पढ़ें, देश-दुनिया की बड़ी खबरें.

Back to top button
error: Content is protected !!