
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। एसपी के आदेश को ठेंगा दिखाकर महिनों से उसी थाने में जमे मुख्य आरक्षी अशोक यादव।।
🔥 एसपी के आदेश के बावजूद भी नहीं बदली मुख्य आरक्षी की पोस्टिंग।
🔥 पुलिस लाइन हुआ ट्रांसफ़र पर सोनहा थाने में तैनात मुख्य आरक्षी,बदली हुई पर पोस्टिंग नही बदली मुख्य आरक्षी।
उत्तर प्रदेश
बस्ती पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा 25 अक्टूबर 2025 को जारी ट्रांसफर आदेश के बावजूद मुख्य आरक्षी अशोक कुमार यादव अब तक सोनहा थाने से रिलीव नहीं हुए हैं। पुलिस विभाग के अनुशासन पर सवाल उठाते हुए मुख्य आरक्षी अपने नए तैनाती स्थल पुलिस लाइन बस्ती नहीं पहुंचे हैं।
प्राप्त समाचार के अनुसार, थाना सोनहा में तैनात मुख्य आरक्षी अशोक कुमार यादव को 25 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस लाइन स्थानांतरित किया था, लेकिन महीनों दिन गुजरने के बाद भी अपनी नई तैनाती पर नहीं पहुँचे। पुलिस अधीक्षक के हस्ताक्षरित ट्रांसफर आदेशों का पालन न होना पुलिस अनुशासन और विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े कर रहा है। जनपद में स्थानांतरण आदेशों को दर्जनों पुलिसकर्मियों द्वारा एसपी स्तर के आदेशों की अनदेखी की जा रही है जो कि प्रशासनिक ढिलाई और आंतरिक नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। सूत्रों का कहना है कि मुख्य आरक्षी अशोक कुमार यादव अभी भी सोनहा थाने में सक्रिय रूप से ड्यूटी कर रहे हैं, मानो ट्रांसफर आदेश की उन्हें कोई परवाह न हो। स्थानीय पुलिसकर्मियों और आमजन में भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या एसपी के लिखित आदेश अब कागज़ों तक ही सीमित हो गए हैं? उच्चाधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद आदेश का अनुपालन न होना कई सवालों को जन्म दे रहा है। फिलहाल, इस प्रकरण पर पुलिस विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
















