महराजगंज में नवागत एसपी का खौफ, पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प नायब दरोगा बीरबल चौहान सस्पेण्ड
फरेन्दा कोतवाली का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर उपनिरीक्षक निलंबित
महराजगंज में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार देर रात थाना कोतवाली फरेन्दा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेख, साफ-सफाई, साइबर सेल और महिला हेल्प डेस्क समेत विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई, जिसमें कई खामियां सामने आईं।
इन कमियों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एसपी ने उपनिरीक्षक बीरबल चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही प्रभारी निरीक्षक फरेन्दा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक और ड्यूटी मुंशी के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश भी जारी किए गए।
निरीक्षण के दौरान लंबित प्रार्थना पत्रों और मामलों की समीक्षा की गई तथा अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने विशेष रूप से अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि थाना स्तर पर बेहतर पुलिसिंग से ही जनता का विश्वास मजबूत होता है और हर शिकायत का समयबद्ध व निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना ही प्राथमिकता है।
धमतरी /नगरी :- जहाँ कक्षा बनी स्क्वैश कोर्ट, वहीं से शुरू हुई उड़ान—दिल्ली में चमकेगा दुगली का नाम
13/04/2026
गया की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण हेतु ज्ञान भारतम मिशन के तहत पाण्डुलिपियों केसंकलन एवं डिजिटलीकारण की अपील l
13/04/2026
श्री राम कुटिया खारड़ा में राम दरबार श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भामाशाहों ने बोलियां के रुपए कराएं जमा।
13/04/2026
बल्लारपुर पेपर मिल: स्थानीय युवाओं के साथ अन्याय, बाहरी राज्यों के ठेकेदारों का बोलबाला
13/04/2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बल्लूपुर चौक में नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रदेशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
13/04/2026
निरसा क्षेत्र में CISF की बड़ी कार्यवाई कोयला लदे पांच ट्रकों को किया जप्त थाना को सुपुर्द किया जप्त वाहन
13/04/2026
महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से देर रात्रि थाना बृजमनगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया
13/04/2026
श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने किया प्रेस क्लब अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत
13/04/2026
सरदार पटेल प्रतियोगिता सम्पन्न: प्रतिभागियों में दिखा जबरदस्त उत्साह
13/04/2026
परीक्षार्थियों हेतु परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का किया गया परिचालन
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!