
खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जिले के वासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि दीपावली का पर्व अंधेरे से उजाले की ओर जाने का संदेश देता है। यह बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। अतः यह पर्व हम सब मिलकर आपसी सद्भाव, भाईचारा एवं शांति के साथ मनाएं। इस त्योहार के दौरान फटाखे एवं दीये जलाने के दौरान पूरी सुरक्षा और सावधानी बरते। जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना न हो।






