
खारड़ा के पुर्व सरपंच चंदन भारती जी हमारे बिच नहीं रहें। परिवार का रो रो कर बुरा हाल।
पाली रोहट क्षेत्र खारड़ा के पुर्व सरपंच चंदन भारती जी आज 11 मार्च 2026 बुधवार को 10 बजे अंतिम सांस ली वे करीब चार-पांच माह से अस्वस्थ थे।वे चल फिर नहीं सकते थे।कल 10 मार्च 2026 मंगलवार को चंदन भारती जी के कहने पर अपने पोत्र के ढुढोत्सव समारोह आयोजित किया गया था। सभी भाई गिनायत बहन बेटी से मिले और आज 11 मार्च 2026 को पुर्व सरपंच चंदन भारती जी ने अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली पूरा परिवार वह गांव शोक में डूबा लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि कल मिले साथ में रहे और ऐसे कैसे हो सकता है। परिवार का रो रो कर बुरा हाल।




