A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

गूंजे माँ कर्मा देवी के जयकारे, विधायक लारिया ने शोभायात्रा पर की पुष्पवर्षा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने माँ कर्मा देवी जयंती के पावन अवसर पर अपनी गहरी श्रद्धा और जन-जुड़ाव का परिचय दिया। अवधूत आश्रम, रजाखेड़ी में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में विधायक लारिया ने न केवल अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि भक्तिमय माहौल में रंगे श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ाया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्षेत्र में निकाली गई भव्य शोभायात्रा रही। जब यह शोभायात्रा रजाखेड़ी पहुंची, तो विधायक प्रदीप लारिया ने स्वयं आगे बढ़कर पूरी आत्मीयता के साथ रथ का पूजन किया और माँ कर्मा देवी की आरती उतारी। उन्होंने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। विधायक लारिया ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि माँ कर्मा देवी का जीवन हमें भक्ति और समर्पण का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि “माँ कर्मा देवी मात्र एक समाज की प्रेरणा नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव जाति के लिए अटूट श्रद्धा की प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में समरसता और एकता का भाव सुदृढ़ होता है।” आयोजन के अंत में उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

Back to top button
error: Content is protected !!