A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद के लोयाबाद के जेएमएम नगर उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान ने आदिवासी परिवार की मदद कर मानवता की मिशाल पेश कि

#उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल आदिवासी परिवार के बच्चों के इलाज के लिए 45 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग किया। जिसके बाद परिवार ने उनका आभार जताया और उन्हें आशीर्वाद दिया।

#आस पास के लोगों ने भी इस नेक कार्य के लिए हरेंद्र चौहान की किया काफी प्रशंसा। हरेंद्र चौहान धनबाद डिप्टी मेयर अरुण चौहान के बड़े भाई है।

#बताया जाता है कि बुधवार की शाम हरेंद्र चौहान अपने परिवार के साथ तारापीठ मंदिर से दर्शन कर लौटे रहे थे! इसी दौरान जारीडीह देवघर में एक आदिवासी परिवार के साथ हुए दुर्घटना के कारण सड़क में लंबा जाम लगा हुआ था।

#जैसे ही ये लोग वहां पहुंचे तो देखा कि कुछ असहाय आदिवासी परिवार के लोग सड़क दुर्घटना में घायल तीन बच्चों के इलाज के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे।वहां के लोगों ने बताया कि सड़क पार करते हुए आदिवासी परिवार के तीन बच्चे किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आकर घायल हो गए है।

#उस परिवार की दशा और घायल बच्चों के इलाज के लिए हरेंद्र चौहान ने फौरन 45 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग परिवार को किया। सहयोग पाकर परिवार ने उनका आभार जताया।

Back to top button
error: Content is protected !!