A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादनई दिल्लीबोकारोमौसममौसम और स्वास्थ्यरांचीरामगढ़शिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारसरायकेलास्थानीय समाचार

बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय सॉकर रोबोटिक्स कार्यशाला का सफल शुभारंभ 

श्री बंशीधर नगर: बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय सॉकर रोबोटिक्स कार्यशाला का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ किया गया

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा जिला श्री बंशीधर नगर: बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय सॉकर रोबोटिक्स कार्यशाला का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक श्री मनीष सिंह ने किया। इस आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों—आर के पब्लिक स्कूल, एम के इंटरनेशनल स्कूल, भवनाथपुर डीएवी सेंट पब्लिक स्कूल, शांति निवास स्कूल गढ़वा एवं हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल डाल्टनगंज—के छात्र उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोबोटिक्स की नवीनतम तकनीकों से परिचित कराना और उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। दिल्ली से आए प्रशिक्षक श्री गौतम चौधरी (रिसर्च इंजीनियर, टेकरेडियेंस) विद्यार्थियों को रोबोट निर्माण, कोडिंग एवं संचालन की बारीकियां सिखा रहे हैं। पहले दिन छात्रों ने सरल रोबोट बनाना सीखा और रोबोटिक्स के मूल सिद्धांतों को समझा।निदेशक श्री मनीष सिंह ने कहा कि आज के दौर में तकनीकी ज्ञान अत्यंत आवश्यक है और इस तरह की कार्यशालाएं बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। सह-निदेशक श्री युवराज सिंह ने इसे छात्रों के लिए एक अनूठा अवसर बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के अध्यक्ष श्री बिरेंद्र सिंह ने कहा कि संस्थान हमेशा से छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और इस तरह के आयोजन उन्हें नई तकनीकों से जोड़ने का माध्यम हैं। वहीं, प्रधानाचार्य श्री रवि प्रजापति ने कहा कि रोबोटिक्स जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और समस्या समाधान क्षमता का विकास करती हैं।कार्यशाला के आगामी सत्रों में उन्नत रोबोट निर्माण के साथ-साथ सॉकर रोबोट प्रतियोगिता की तैयारी भी कराई जाएगी, जिसमें छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!