A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

भीलवाड़ा में निवा बूपा एजेंट्स की यूनिट मीटिंग हुईं

सुनील कोठारी भीलवाड़ा 9828262186


भीलवाड़ा में गुरुवार को निवा बूपा एजेंट्स की यूनिट की बैठक का आयोजन रॉयल एंबेसी होटल में किया गया। जिसमें एजेंट्स को नए स्वास्थ बीमा योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें उनके लाभों से अवगत कराने पर जोर दिया गया। बैठक में निवा बूपा के जोनल हेड सचिन शर्मा, राजस्थान हेड मोहित अग्रवाल
ने मुख्य रूप से स्वास्थ बीमा योजना- स्वास्थ बीमा, दुर्घटना बीमा, और यात्रा बीमा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इन योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ, प्रीमियम की राशि,और इनके द्वारा युवाओं को रोजगार के उपदेश के बारे मे जानकारी दी।

एरिया मैनेजर सुनील सेन ने भी स्वास्थ बीमा प्लान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एजेंट्स को समझाया कि इन योजनाओं को लागू करने का उद्देश्य क्या है और ये कैसे एजेंटों और ग्राहकों दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने योजनाओं के तहत मिलने वाले विशेष लाभों, टैक्स छूट, और इनसे जुड़ी अन्य विशेषताओं का विवरण भी प्रस्तुत किया।

उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और साथ ही उन एजेंट्स का सम्मान भी किया, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।
एजेंट्स को उनके कठिन परिश्रम और सेवा के प्रति समर्पण के लिए सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे ग्राहकों तक
निवा बूपा
की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ
बीमा सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित करें।

बैठक का उद्देश्य एजेंट्स के ज्ञान में वृद्धि कर उन्हें ग्राहकों की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझने और उन्हें सही स्वास्थ
बीमा योजनाएं चुनने में सहायता करना था।

Back to top button
error: Content is protected !!