A2Z सभी खबर सभी जिले कीक्राइमङीङवाणा-कुचामनजयपुरताज़ा खबरराजस्थानसमाचारस्थानीय समाचार

मकराना में अवैध गैस पर शिकंजा, 25 सिलेंडर जब्त

जिला रसद विभाग डीडवाना-कुचामन की टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 गैस सिलेंडर जब्त किए

डीडवाना कुचामन –  जिले के मकराना  शहर में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर सोमवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाई। जिला रसद विभाग डीडवाना-कुचामन की टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 गैस सिलेंडर जब्त किए।
टीम ने बायपास तिराहा, बस स्टैंड, गौड़ाबास सहित चार स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई से अवैध गैस कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।  परिवर्तन अधिकारी डॉ. दीपक कुल्हार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कालाबाजारी व अवैध उपयोग के खिलाफ अभियान जारी है। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर की जाएगी

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!