A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

श्री अन्न अभियान में खाद्य मेला और प्रदर्शनी, लोगों का आकर्षण बना केकेपीसीएल मंडिया स्टॉल

बलांगीर: ओडिशा के बलांगीर जिले में आयोजित क्षेत्रीय खाद्य मेला और प्रदर्शनी ‘श्री अन्न अभियान’ में राज्य की पारंपरिक कृषि और खाद्य संस्कृति का प्रदर्शन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ओडिशा की पुरानी कृषि प्रणाली और खाद्य संस्कृति में नयापन लाना है, जिससे लोगों के दैनिक जीवन में मिलेट्स और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों को लोकप्रिय बनाना है।

स्थानीय कोशला कला मंडल परिसर में आयोजित इस मेले में राज्यसभा सांसद निरंजन बिशी, जिला परिषद अध्यक्ष देवकी साहू, नगरपालिका अध्यक्ष लीका साहू, जिलाधिकारी गौरव शिवाजी इसलवार, जिला कृषि अधिकारी बाबुली सेठी और उद्यान कृषि उप-निदेशक प्रफुल्ल भंज जैसी प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव शिवाजी इसलवार ने मंडिया संस्कृति और जैविक खाद के उपयोग के लाभों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नई तकनीक के साथ पुरानी कृषि प्रणाली को पुनर्जीवित किया जा सकता है।

इस मेले में 15 स्टॉल लगाए गए थे, जिसमें विभिन्न जनजातीय खाद्य पदार्थ और मिलेट्स पर आधारित व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। विशेष रूप से, खपराखोल कृषक प्रोड्यूसर कंपनी (केकेपीसीएल) का मंडिया स्टॉल इस मेले का मुख्य आकर्षण था, जहां परंपरागत रूप से सुसज्जित मंडिया उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!