
#वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
मंडला MP हेमंत नायक
मंडला न्यूज़:- सीआरपीएफ की 148वीं बटालियन ने स्वच्छता अभियान चलाया। सीआरपीएफ मुख्यालय से नेहरू स्मारक चौराहे तक जवानों ने सड़कों की साफ सफाई की। जवानों के साथ स्थानीय विधायक और पीएचई मंत्री संपतिया उइके भी इस अभियान में सहभागी बनी और उन्होंने भी झाडू लगाई। पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है।
सीआरपीएफ 148वीं बटालियन
जिसके अंतर्गत आज हमने सीआरपीएफ जवानों के साथ सफाई अभियान में हिस्सा लिया है। सीआरपीएफ 148वीं बटालियन द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज यह कार्यक्रम हुआ।
गांधी जी का संदेश दिया
2 अक्टूबर तक चलने वाला यह अभियान गांधी जी का संदेश भी देता है और लोगों स्वच्छता बनाये रखने की भावना पैदा करता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता रहेगी तो स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इस दौरान सीआरपीएफ अधिकारी जवान, भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।
#हमारे चैनल वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज से जुड़ने के लिए लिंक – 👇
https://whatsapp.com/channel/0029VajYRisLCoX2nh1uD813



