A2Z सभी खबर सभी जिले की

अग्निवीर जवान सैनिक 22 वर्षीय करण सिंह राठौड़ शहीद हो गए।जय हिन्द जय भारत माता की जय हो वन्देमातरम जय हो।🌹🌹🇮🇳🇮🇳😭😂

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश अखबार समृद्ध भारत हिंदी दैनिक समाचार पेपर जबलपुर मध्य प्रदेश

जय हिंद, जय भारत माता की जय हो, वन्देमातरम जय हो।

22 वर्षीय अग्निवीर करणसिंह राठौड़ का बुधवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

देशसेवा के पथ पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में तैनाती के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए वे वीरगति को प्राप्त हुए। राजस्थान के सीकर जिले की श्रीमाधोपुर तहसील के कंचनपुर जोरावर नगर गांव स्थित राठौड़ की ढाणी के मूल निवासी करणसिंह को उनकी बड़ी बहन निकिता कंवर, जो स्वयं सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कार्यरत हैं, ने नम आंखों से अंतिम मुखाग्नि दी। यह दृश्य हर आंख को नम कर गया।पिता दयाल सिंह राठौड़, जो लगभग दस वर्ष पूर्व भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे, हाथ जोड़कर अपने इकलौते बेटे को नमन करते हुए अंतिम विदाई देते नजर आए। परिवार की देशभक्ति की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए करणसिंह दिसंबर 2022 में अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनके दोनों चाचा भी सेना में सेवारत हैं।

अविवाहित रहे करणसिंह राठौड़ का जीवन भले ही अल्प रहा, लेकिन उनका बलिदान अमर हो गया। उनका साहस, समर्पण और देशप्रेम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।वीर शहीद को शत-शत नमन।

देश को आप पर गर्व है। 🇮🇳

 

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!