A2Z सभी खबर सभी जिले की

*आगरा- जमीन विवाद में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट। *

✍️ *जमीन विवाद में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट*
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई लिंक रोड पर चली पारिवारिक रंजिश ने एक जान ले ली।*

✍️ *इलाज के दौरान तोड़ा घायल ने दम*
जमीन विवाद में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम का माहौल है।*

*जमीन को लेकर भाईयों में फिर हुआ टकराव*
परिजनों के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था।*

*भाई पर गंभीर मारपीट का आरोप*
मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान उसके सगे भाई ने ही लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।*

*घटना के बाद आरोपी भाई परिवार सहित फरार*
मृतक की मौत की खबर लगते ही आरोपी भाई अपने पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गया।*

*मौके पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा*
*घटना की सूचना पर एत्माद्दौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा।*

*पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश तेज*
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।*

 

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!