A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज अक्षय तृतीया के पूर्व वाल विवाह उन्मूलन हेतु कार्यशाला का आयोजन l

अक्षय तृतीया के पूर्व बाल विवाह उन्मूलन हेतु कार्यशाला का आयोजन

गया, बिहार, दिनांक – 18.04.2026 : महिला एवं बाल विकास निगम, गया एवं प्रयास जेएसी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आज अक्षय तृतीया के पूर्व दिवस पर मानपुर प्रखंड के कईया पंचायत स्थित तेतरिया पंचमुखी मंदिर परिसर में बाल विवाह उन्मूलन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में धार्मिक गुरुओं, पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं ग्रामीणों को बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई। सभी बच्चों एवं ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे लड़की की शादी 18 वर्ष के बाद और लड़के की शादी 21 वर्ष के बाद ही करेंगे तथा स्वयं भी समाज में जागरूकता फैलाएंगे।

महिला एवं बाल विकास निगम की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ० रश्मि वर्मा ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन कोई भी बाल विवाह न हो, इसके लिए संस्थाएं और संबंधित विभाग लगातार क्रियाशील हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

प्रयास संस्था के जिला समन्वयक देवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि संस्था विभाग के सहयोग से बाल विवाह को रुकवाने का कार्य कर रही है। विभिन्न धर्मगुरुओं को भी बाल विवाह न कराने हेतु शपथ दिलाई जा रही है।

आज के कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ० रश्मि वर्मा, जिला मिशन सामान्य सुशांत आनंद, मंदिर के पुजारी रविन्द्र कुमार पाण्डेय,कइया पंचायत के मुखिया विजय ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रयास संस्था के कार्यकर्ता गौतम परमार, विनोद कुमार, प्रियंका कुमारी और मोहम्मद आलमगीर के साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!