A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा बेलागंज थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 18.04.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा बेलागंज थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में उपस्थित पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान थाना क्षेत्र के लंबित मामलों की गहन समीक्षा की गई तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, थाना में उपलब्ध उपकरणों, संसाधनों एवं अभिलेखों का निरीक्षण कर उनकी कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए गए कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए, अनुसंधान की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाया जाए तथा थाना की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनी रहे।

उन्होंने आम नागरिकों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, तत्परता एवं कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ रख-रखाव पर विशेष बल दिया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!