
1- *क्या जल कर से जनता को राहत दिलाई जाएगी। पेयजल और सीवर की समस्या का हल किया जाएगा।*
2- *धनबाद की जनता को कॉलोनियों में बल्क वाटर कनेक्शन यानी सेपरेट व्यक्तिगत कनेक्शन तो मिल गया। क्या आप पानी के बिल का बोझ भी कम करेंगे।*
3- *क्या बारिश के दौरान शहर में होने वाली जलभराव की समस्या से आप राहत दिलाएंगे।*
4- *क्या नक्शे से ज्यादा बनाए गए मकानों का कंपाउंड शुल्क आप कम करवाने का कार्य करेंगे।*
5- *क्या आप अवैध कॉलोनियों को वैध कर नगर निगम में हस्तांतरण करने।*
6- *क्या आप गैर कानूनी तरीके से अतिक्रमण के नाम पर मकान-दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई पर अंकुश लगाएंगे।*
7- *क्या आप मनमाने सुविधा शुल्क पर लगाम लगाएंगे। दुकानों के साइन बोर्ड के किराए को कम करेंगे।*
8- *क्या आप सब्जी मंडी और हाट बाजार विकसित करने के लिए योजना बनाएंगे।*
9- *धनबाद में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बड़ी समस्या है। निगम जनभागीदारी से कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल खोलेगा और वूमेन मार्केट बनाएंगे आप।*
10- *क्या धनबाद को टूरिस्ट और हाईटेक सिटी बनाएंगे आप।*
11- *क्या मेयर रोजगार योजना और मेयर हेल्पलाइन शुरू करेंगे आप।*
12- *क्या ग्रीन सिटी के तहत पांच साल में 10 लाख पौधे लगाएंगे।*
13- *क्या झुग्गी झोपड़ी का समुचित विकास कराएंगे। बस्तियों को जलप्रदाय व्यवस्था से जोड़ेंगे आप।*
14- *क्या सैलानियों, स्टूडेंट्स, कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए सार्वजनिक स्थानों पर फ्री वाई-फाई सुविधा शुरू करेंगे आप।*
16- *क्या पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा को अपग्रेड कर स्मार्ट बनाया जाएगा। छात्र-छात्राओं को यात्रा में विशेष छूट दी जाएगी।*
धनबाद की जनता का शुभ चिंतक।
बिरेंद्र पासवान।
