A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आष्टा – इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष बनी संगीता सोनी सचिव दीपिका, शपथ ग्रहण हुआ संपन्न

आष्टा। अंतर्राष्ट्रीय संस्था इनरव्हील क्लब अपनी समाजसेवा करने के लिए अपनी अलग पहचान बनाता है, यह संस्था गरीबों की मदद के साथ शिक्षा के क्षेत्र में, जनहित के कार्यों में भी हमेशा सक्रिय रहता आया है। इसी कड़ी में आष्टा इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्षा का कार्यकाल पूर्ण होने पर नवनिर्मित अध्यक्ष के चयन हुआ। इनरव्हील क्लब के शपथ ग्रहण आयोजन में सर्वप्रथम श्री गणेश का वंदन किया गया और इनरव्हील प्राथना के साथ आरम्भ हुआ। जिसके पश्चात पूर्व अध्यक्ष रीना शर्म ने उनके कार्यकाल में किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया तत्पश्चात नव अध्यक्षा श्रीमती संगीता सोनी को कालर पहना कर पद सौंपा। इसके साथ ही संगीता सोनी ने अपनी नई कार्यकारणी की भी घोषणा की जिसमें उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा पालीवाल, आईएसओ जयश्री शर्मा, एडिटर अर्चना सोनी ने अपने पद की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर नवनिर्मित अध्यक्ष संगीता सोनी ने कहा कि इनरव्हील क्लब का अध्यक्ष बनना बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती हैं इसको में पूर्ण रूप से जिम्मेदारी के साथ क्लब ने नियमों का पालन कर सामाजिक सेवा में अग्रणी रहने का प्रयास करूंगी और क्लब के प्रोजेक्ट को भी प्राथमिकता से पूरा करूंगी।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो अपील की एक पेड़ मां के नाम तो क्लब की सदस्यों ने एक पेड़ मां के नाम से पौधारोपण किया और उसको सुरक्षित कर पौधे से पेड़ बनने तक देखरेख का संकल्प भी लिया। इस शपथ आयोजन में इनरव्हील क्लब की वरिष्ठ सदस्य डॉ. चंदा बोहरा, सरोज पालीवाल, हेमलता सोनी, सुधा सेठिया, जया बोहरा, विद्या खंडेलवाल, पदमा कासलीवाल, रीना शर्मा, सुनीता नागर, गीता सोलंकी, आशा सोनी आदि मौजूद रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!