A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

“इंदौर कपल केस में बड़ा खुलासा: सोनम रघुवंशी गाज़ीपुर से गिरफ्तार, हत्या की साजिश का हुआ पर्दाफाश!”


गाजीपुर: मध्य प्रदेश के चर्चित इंदौर कपल केस और राजा रघुवंशी हत्याकांड ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब इस मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को [गाजीपुर के नंदगंज इलाके]  में एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया। 20 मई को इंदौर से कपल हनीमून मनाने शिलॉन्ग पहुंचा था। 23 मई को दोनों गायब हो गए। इस घटना के करीब 17 दिनों के बाद शिलॉन्ग से करीब 1188 किलोमीटर दूर नंदगंज में इस प्रकार [बदहवाश स्थिति में सोनम] के मिलने ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वन स्टॉप सेंटर में पूछताछ के दौरान बिना किसी सवाल का जवाब दिए बिना सोनम अपने भाई से बात करने की जिद कर रही है वहीं, गाजीपुर पहुंचने के बाद जिस ढाबे पर उसने फोन लिया था, उस ढाबा मालिक ने उसके बारे में पूरी जानकारी दी। ढाबा मालिक ने दिया फोन
सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी में बड़ा योगदान नंदगंज ढाबा मालिक का भी है। ढाबा मालिक साहिल यादव ने सोनम के पकड़े जाने के पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी। इसने मामले को निर्णायक दिशा में मोड़ दे दिया है। ढाबा संचालक साहिल यादव ने बताया कि रविवार देर रात करीब 1 बजे एक घबराई हुई युवती उनके ढाबे पर पहुंची। युवती ने कहा कि उसे अपने घर फोन करना है।लड़की की हालत को देखकर साहिल ने उसे अपना मोबाइल दे दिया। उसने बताया कि उसने जिस नंबर पर बात की थी, वह भी उसके पास है। फोन पर बात करने के बाद भी वह काफी बदहवास दिख रही थी। साहिल यादव ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने किया था बरामद
यूपी पुलिस ने कल देर रात सोनम रघुवंशी को जिस ढाबे से बरामद किया उसका नाम काशी ढाबा है। काशी ढाबा के मालिक साहिल यादव का कहना है कि सोनम रात करीब 1 बजे यहां आई थी। वह अपने परिवार के सदस्यों को कॉल करने के लिए मेरा फोन मांगी और मैंने उसे फोन दे दिया। जब उसने अपने परिवार को फोन किया तो वह रोने लगी। इसके बाद मैंने उनके परिवार से बात किया। मुझे इसके बाद उसकी असलियत के बारे में पता चला।साहिल ने बताया कि सोनम अभी कहां पर है, इसकी जानकारी हमने उसके माता-पिता को दी। वह मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। कुछ समय बाद, उसके भाई ने मुझे फोन किया। उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित करने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस यहां पहुंची। रात करीब 2:30 बजे पुलिस सोनम को ले गई। वह अकेली थी, मैंने उन्हें पीने के लिए पानी दिया।बस से आने की कही बात
ढाबा मालिक ने सोनम को पहले कहा कि ढाबे के पीछे जाकर बैठने को कहा। उसने कहा कि वह काफी बदहवाश दिख रही थी। इसलिए, हमने उन्हें ढाबे पर बैठाया। उसने आगे कहा कि हमने इसके बाद पुलिस को कॉल किया। पुलिस आई। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की। युवती ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश के सोनम-राजा रघुवंशी वाली घटना जो चर्चित है,उसकी सोनम हूं। इसके बाद तो वहां हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने सीनियर अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। ढाबा मालिक से पूछा गया कि क्या सोनम के साथ कोई और भी आया था? उसने साफ तौर कहा कि सोनम रघुवंशी अकेले आई थी। उसने बताया कि वह बस से उतरी थी। इसके बाद मेरी दुकान पर आकर फोन मांगा। उसे किधर जाना था? इस सवाल पर उसने किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। पुलिस ढाबे से सोनम को जांच के लिए लेकर अस्पताल गई। वहां से उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। घटना में हुआ बड़ा खुलासा
इस बीच, मेघालय पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि राजा रघुवंशी की हत्या कोई अचानक उठाया गया कदम नहीं था। यह एक ठंडे दिमाग से की गई सोची-समझी साजिश थी। पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में कुल चार लोग शामिल थे। इसमें सोनम की अहम भूमिका रही। पुलिस का दावा है कि सोनम ने अपने पति राजा की हत्या की पूरी साजिश रची थी। हत्या के बाद वह फरार हो गई। वह पिछले 17 दिनों से लापता थी। सोनम की गिरफ्तारी से पहले तक पुलिस उसे तलाश रही थी। सोनम ने नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण किया, जिससे पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी चौंक गए। गिरफ्तारी के बाद सोनम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मानसिक स्थिति को देखकर डॉक्टरों ने उसे वन स्टॉप सेंटर भेजने का निर्णय लिया। होश में नहीं है सोनम
गाजीपुर के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोनम अभी पूरी तरह से होश में नहीं है और ज्यादा बोलने की स्थिति में नहीं है। उसने बार-बार सिर्फ अपने भाई से बात करने की जिद की। सीओ सिटी के वन स्टॉप सेंटर में की गई पूछताछ में भी सोनम ने कुछ स्पष्ट नहीं बताया। वह केवल अपने भाई से संपर्क की मांग करती रही। ढाबा संचालक के अनुसार, उसने रात में भी अपने भाई से फोन पर बात की थी।
🎤 संवाददाता – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!