
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद
पंकज कथूरिया बहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)

हरिद्वार। जिस पेशे में डाक्टर को लोग भगवान का दर्जा देते है उसी पेशे को कलंकित करने का मामला जिले के मंगलौर थाने से सामने आया है। जहां एक चिकित्सक पर इलाज के नाम पर महिला मरीज से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मंगलौर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते बताया कि उसकी पुत्री इलाज के लिए पास की क्लिनिक गई थी। आरोप है कि डॉ. रिजवान ने उनकी पुत्री के उपचार के दौरान उसके साथ गलत हरकत की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच कर आरोपी डॉ. रिजवान पुत्र जबिर निवासी ग्राम मुख्याली खुर्द, थाना लक्सर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया है।



