A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

इस्लामिया ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज देवबंद में शिक्षक सम्मान समारोह 2025 का हुआ आयोजन

देवबंद:- नगर मे आज इस्लामिया ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज देवबंद में मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी सहारनपुर की कुलपति प्रोफेसर विमला बाई की अध्यक्षता में शिक्षक सम्मान समारोह 2025 थीम राष्ट्र निर्माण मे शिक्षक का योगदान का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में सहारनपुर मंडल के डिग्री और इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रिंसिपल शिक्षाको एवं वरिष्ठ समाजसेवियों को समृद्धि चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि महोदया ने इस्लामिया ग्रुप आफ कॉलेजेज द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह की सराहना की और कहा कि इसका संदेश दूर तक जाएगा और समाज को नई दिशा मिलेगी कुलपति महोदया ने कहा कि यूनिवर्सिटी से संबद्ध सभी कॉलेज इसी तरह तरक्की करते हुए आगे बढ़ते रहें इस्लामिया ग्रुप आफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉक्टर अजीम उल हक ने उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि शिक्षक ही छात्र छात्राओं को ऊंचाई पर ले जाने की सीढ़ी है इस अवसर पर कॉलेज के पूर्व में पास आउट छात्र-छात्राओं को जो सरकारी सेवा लीगल एडवाइजर नेट क्वालीफाई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की फ्री आवासीय कोचिंग दिल्ली पुलिस आदि में चयनित रहे को भी मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया कार्यक्रम में देवबंद क्षेत्र के समाजसेवी सम्मानित नागरिक एवं नगर के जनप्रतिनिधि शामिल रहे जिसमें नगर के वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉक्टर डीo केo जैन, श्री कुलदीप सेठ, मौलाना जमील पूर्व विधायक, श्री इम्तिनान सिद्दीकी, प्रोफेशनल तनवीर चिश्ती, सुरेंद्र सिंघल, अशोक गुप्ता पत्रकार, सैयद वजाहत शाह पत्रकार, श्री अरुण सिंघल आदि को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ वे छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे!

Back to top button
error: Content is protected !!