A2Z सभी खबर सभी जिले की

उ0प्र0 माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली-2014 के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त जनपदो में 150 (महिला+पुरुष) वृद्धजनों की क्षमता का वृद्धाश्रम संचालित किया जा रहा है

रायबरेली।

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

 उ0प्र0 माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली-2014 के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त जनपदो में 150 (महिला+पुरुष) वृद्धजनों की क्षमता का वृद्धाश्रम संचालित किया जा रहा है। जनपद रायबरेली में आई0टी0आई0 लि0, परिसर रायबरेली में आश्रम संचालित है। वृद्धाश्रम में निवासरत संवासियों को समस्त प्रकार की सुविधाए यथा विस्तर, आलमारी, भोजन, नाश्ता, कपड़े, दैनिक उपयोग की सामग्री, दवाएँ, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, मनोरंजन आदि समस्त प्रकार की सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जा रही है। आश्रम में निवासित संवासियों को आयुष्मान भारत योजना एवं वृद्धावस्था पेंशन के साथ ही अन्य समस्त प्रकार की लाभार्थीपरक योजनाएं जिसके लिए वे पात्र हों, से भी लाभान्वित किये जाने का प्राविधान है।

 अतः जनपद के समस्त सम्मानित जनों को सूचित किया जाता है कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजन(महिला+पुरुष) जो परिवार से उपेक्षित/प्रताणित/बेसहारा हों, ऐसे वृद्धजनों को आश्रम में प्रवेश दिलाने हेतु अधीक्षक, वृद्धाश्रम, आई0टी0आई0 परिसर मो0नं0-7460984424, 8115700728 रायबरेली अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!